October 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 12 अक्टूबर 26*बुजुर्ग की जान बचाने वाले आरक्षी संदीप यादव सम्मानित*

लखनऊ 12 अक्टूबर 26*बुजुर्ग की जान बचाने वाले आरक्षी संदीप यादव सम्मानित*

लखनऊ 12 अक्टूबर 26*बुजुर्ग की जान बचाने वाले आरक्षी संदीप यादव सम्मानित*

सीपीआर देकर बचाई जान, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से नवाजा

लखनऊ। पुलिस की वर्दी केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा का प्रतीक भी है। इसकी मिसाल पेश करते हुए आरक्षी संदीप यादव ने तत्परता दिखाकर एक बुजुर्ग की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, महानगर चौराहे के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति सीने में तेज दर्द होने के कारण सड़क पर गिर पड़े। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आरक्षी संदीप यादव ने तत्काल सीपीआर देकर प्राथमिक सहायता प्रदान की। इसके बाद बिना समय गंवाए एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया।

आरक्षी की सूझबूझ, तत्परता और समय पर मिली प्राथमिक सहायता से बुजुर्ग की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने 12 अक्टूबर को आरक्षी संदीप यादव को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आरक्षी संदीप यादव के इस सराहनीय कार्य ने पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। उनका यह प्रयास अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Taza Khabar