लखनऊ ६ जून २०२६ * राजधानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरो पर
लखनऊ *“उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति “के तत्वाधान में कल 7 जून ,रविवार को 1090 चौराहे पर शंख ध्वनि के साथ
“योग जागरूकता अभियान” की शुरुआत की जाएगी
रविवार 7 जून को सुबह 6:00 बजे 1090 चौराहे पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से होंगे शामिल
सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग, वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारी एवं बालक ,बालिकाएं योगाभ्यासी 1090 चौराहे पर योग करेंगे
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” की तैयारियाँ जोर-जोर से शुरू कर दी हैं ,उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया रविवार 7 जून को 1090 चौराहे पर सुबह 6:00 बजे शंख ध्वनि के साथ “योग जागरूकता अभियान” की शुरुआत की जाएगी तथा सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग, वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारी एवं बालक ,बालिकाएं योगाभ्यासी 1090 चौराहे पर योग करेंगे
अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे तथा योग करेंगे
संजय गुप्ता

More Stories
मथुरा 6 जून 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी के 05 मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 6 जून 26* युवती के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 6 जून 26 *डीएम और एसएसपी ने गोवर्धन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस मैं लोगों का किया समाधान*