ब्रेकिंग न्यूज
लखनऊ ६ जून २०२६ * मोहनलालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम विशाख जी ने सुनी सैकड़ों फरियाद
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मोहनलालगंज, लखनऊ। तहसील मोहनलालगंज में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विशाख जी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
डीएम विशाख जी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए।
प्रमुख मामले: समाधान दिवस में राजस्व विभाग से भूमि विवाद, पैमाइश, विकास विभाग से नाली/खड़ंजा निर्माण, तथा पुलिस विभाग से आपसी विवाद व शांति व्यवस्था से संबंधित प्रकरण सामने आए।
समाधान दिवस में एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, पुलिस एवं अन्य विभागों के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर22जुलाई26*कई महीनो से डकार रहे राशन ग्रामीणों का राशन कोटेदार