लखनऊ ६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️➡️लखनऊ- अमेजन वेयरहाउस पर BIS की बड़ी छापेमारी, बंथरा के भौकापुर वेयरहाउस से 789 उत्पाद जब्त, बिना अनिवार्य BIS प्रमाणन के बेचे जा रहे उत्पाद, खिलौने और सेनेटरी नैपकिन की खेप बरामद, बिक्री के लिए वेयरहाउस में रखा गया था स्टॉक, बीआईएस की 9 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई
➡️लखनऊ- गोरखपुर में युवकों के डूबने का मामला, मुख्यमंत्री ने गोरखपुर हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त, अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश, पीड़ित परिजनों को सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश, घायलों के समुचित इलाज करवाने के दिए निर्देश, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना- सीएम
➡️लखनऊ- पूर्व मेयर सुरेश चंद्र अवस्थी पर कुत्तों ने हमला किया, अलीगंज सेक्टर क्यू चौराहा के पास हमला, कल रात खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे, पूर्व महापौर को 10-12 कुत्तों ने लहूलुहान कर दिया, कुत्तों ने उनके पैर और पीठ में कई जगह नोचा, नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई
➡️आगरा- नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई जारी, पीर कल्याणी पर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, दुकानों के बाहर बने रैंप,स्लिप बुलडोजर ने तोड़े, कुछ दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई, अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय, दुकानों के बाहर रखे सामान को भी किया जब्त, अवैध निर्माण,अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई
➡️सहारनपुर- दोमुंहे सांप के नाम पर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, कुतुबशेर पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, दवाई के नाम पर लोगों को बनाता था शिकार, आरोपी के कब्जे से 4.94 लाख रुपये कैश बरामद, ऑडी क्यू-3 कार और नोट गिनने की मशीन मिली, फर्जी आधार कार्ड बनाकर बदलता था अपनी पहचान, नकली नोट, सफेद कागज की गड्डियां भी बरामद, सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र का मामला
➡️अलीगढ़- बेटी के सामने मां को मारी गोली, पुरानी रंजिश में बाइक सवारों का हमला, बाइक सवार दो हमलावर घटना कर फरार, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, CCTV कैमरों के जरिए तलाश में जुटी पुलिस, रोरावर थाना के नीवरी मोड़ की घटना
➡️मथुरा- भूतेश्वर अखाड़े में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, कई राउंड फायरिंग से इलाके में फैली दहशत, हथियार लेकर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक,पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक, पुलिस करती रही हथियार छुड़ाने की कोशिश, युवक पुलिस को हथियार देने को नहीं था तैयार, अखाड़े में अभ्यास कर रहे पहलवानों में हड़कंप, दिनेश शर्मा हथियारबंद साथियों के साथ पहुंचा था, दिनेश शर्मा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया, शहर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर अखाड़े का मामला
➡️पीलीभीत- मंत्री के आवास का किसानों ने किया घेराव, गन्ना भुगतान को लेकर किसान ने किया घेराव, मंत्री संजय गंगवार के आवास के बाहर नारेबाजी, गन्ना भुगतान को लेकर सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन, हाथों में तख्ती, बैनर लेकर आवास के बाहर विरोध, मंत्री के आवास के बाहर किसानों की नारेबाजी, बजाज 135 करोड़, ओसवाल नवाबगंज 70 करोड़ बकाया, संजय रॉयल पार्क में आवास के बाहर हंगामा
➡️आजमगढ़- शनिदेव शक्तिपीठ में ट्रस्ट को लेकर विवाद, मंदिर के स्वामित्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मंदिर परिसर में घंटों चला हंगामा और बहस, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर कराया शांत, एक पक्ष ने मंदिर को निजी संपत्ति बताया, मंदिर और भूमि पर जताया अपना दावा, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने किया विरोध, बिलरियागंज थाना क्षेत्र का मामला
➡️संभल- डेढ़ लाख की लूट की घटना का खुलासा, ग्रामीण द्वारा मिली सूचना निकली फर्जी, सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार, आरोपी मालिक के रुपए हड़पने चाहता था, आरोपी के बताए स्थान से रुपये भी बरामद, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किया खुलासा, थाना हजरत नगर गड़ी क्षेत्र का मामला
➡️कानपुर- कांग्रेस नेता फजल हुसैन के बेटे का मिला शव, बेटे गयास हुसैन का फंदे से लटका मिला शव, होटल के कमरे में इंजीनियर का शव मिला, अमन पैराडाइस होटल की है पूरी घटना, होटल संचालन ने पुलिस को दी सूचना, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस, फॉरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी, रहमानी मार्केट तलाक महल का निवासी, किदवई नगर थानाक्षेत्र का है मामला
➡️आजमगढ़- नर्सिंग परीक्षा में नकल के आरोपों पर हंगामा, छात्रों को जिम्मेदार ठहराने के विरोध में प्रदर्शन, बारिश के बीच सड़क पर उतरे छात्रों का हंगामा, जांच की मांग करते हुए परीक्षा का बहिष्कार किया, विद्या इंटर कॉलेज में नर्सिंग परीक्षा में हुआ बवाल, कुछ छात्रों को नकल करते हुए पकड़ने की सूचना थी, छात्र बोले- सभी परिक्षार्थियों की छवि खराब की गई
➡️ललितपुर- युवक ने खुद की गर्दन ब्लेड से काटी, पिता से परेशान होकर उठाया कदम, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती, परिवार पर नशा देने का भी आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सदर क्षेत्र नेहरूनगर बांसी धाम कॉलोनी का मामला
➡️प्रयागराज- कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध मौत, पार्क में टहलने गए थे सौरभ, मिली लाश, तिकोनिया पार्क में लाश मिलने से हड़कंप, कर्नलगंज थाना क्षेत्र में स्थित है कोचिंग, बहन की कोचिंग की देखरेख करते थे सौरभ
➡️कानपुर- दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद KDA का एक्शन, मानक विहीन बेसमेंट और भवनों पर कार्रवाई, नाला रोड क्षेत्र में की सीलिंग की कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक भूखंडों, भवनों को नोटिस, स्वीकृत नक्शे के बिना बने भवनों पर एक्शन, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी
➡️कुशीनगर- 25 वर्षीय युवती दिव्या का सुसाइड, घर में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने पहुंचाया जिला अस्पताल, जांचोपरांत डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, पड़रौना क्षेत्र के गुदरी बाजार का मामला
➡️कौशांबी- छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, वांछित अपराधियों की तलाश में पहुंची थी टीम, सादे कपड़ों में होने से चोर समझ बैठे ग्रामीण, चोर-चोर चिल्लाने पर बढ़ा विवाद, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की, 3 सिपाही घायल, जगदेव प्रसाद की हालत गंभीर, घायल पुलिसकर्मी जिला अस्पताल में भर्ती, कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली की घटना
➡️कुशीनगर- सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बच्चे को मंदिर लेकर जा रहे थे पति-पत्नी, पुत्र प्राप्ति की इच्छा पूरी होने पर मंदिर जा रहे थे, तरकुलही देवी मंदिर जाते समय हुआ हादसा, गोरखपुर के चौरीचौरा में ट्रक ने टक्कर मारी, 7 साल का बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल
➡️बलिया- समाधान दिवस में महिला ने किया हंगामा, जमीन के विवाद को लेकर पहुंची थी महिला, लेखपाल, राजस्व अधिकारियों पर आरोप, राजस्व विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, बेल्थरा रोड तहसील पर चल रहा समाधान दिवस
➡️फिरोजाबाद- प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को आग लगाई, प्रेमिका की मौत, प्रेमी अरुण गंभीर रूप से झुलसा, भर्ती, मृतका के मामा की तहरीर पर केस दर्ज, खुशी के घर में ही दोनों ने आग लगाई, दोनों ने पैर बांधकर आग लगा ली- पड़ोसी, शिकोहाबाद थाना के पड़ाव गढ़ैया की घटना
➡️बरेली- युवती का धर्म छिपाकर युवक ने किया शोषण, मजार पर ले जाकर पढ़वाया कलमा,नमाज, शादी के नाम पर पढ़वाया कलमा और नमाज, प्रेमी के चंगुल से छूटी युवती ने की शिकायत, युवती ने एसएसपी से की मामले की शिकायत, शादी शुदा,2 बच्चों का बाप निकला प्रेमी अरबाज, पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, कैंट थाना क्षेत्र के लाल नकटिया की निवासी है पीड़िता
➡️देवरिया- खान सर के खिलाफ आए पाटीदार, पैतृक गांव में खुलकर सामने आए पाटीदार, जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने लगाए आरोप, पैतृक संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप, खान सर के रिश्ते के चाचा ने खोला मोर्चा, वार्ड सभासद ने लगाए दबंगई, प्रताड़ना के आरोप, मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा
➡️झांसी- नहर किनारे बनी करोड़ों की सड़क गायब?, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर मिट्टी का ढेर, झांसी सिंचाई विभाग में करोड़ों रुपए की बंदरबांट, ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत, सड़क गायब, नहर पट्टी पर 2 साल से पड़ा है मिट्टी का ढेर, जहां ईंट दिखी वहां भी बेस मैटेरियल नहीं डाला, बसोबई से खरैला तक बनी भ्रष्टाचार रूपी सड़क, बेतवा भवन के अफसरों ने मामले में चुप्पी साधी
➡️मुंबई- आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी T-20 टीम में शामिल हुए, सबसे कम आयु में टीम में शामिल हुए वैभव, श्रेयस अय्यर T-20 टीम के कप्तान बनाए गए, युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया, तिलक वर्मा भारतीय टीम के उपकप्तान बने, इंग्लैंड दौरे के लिए रवि बिश्नोई भी टीम में, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, सिराज टीम में, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा टीम में, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह, गेंदबाज अर्शदीप, शिवम दुबे टीम में शामिल, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव को भी मौका
➡️दिल्ली- CBSE के OSM स्कैंडल से जुड़ी बड़ी खबर, COEMPT ही करेगी री-इवैल्यूएशन, CBSE ने इस मामले में अड़ियल रुख अपनाया, उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग COEMPT करेगी, हालांकि डेटा सुरक्षा को लेकर CBSE का कदम, सभी डेटा, रिकॉर्ड अपने सर्वरों पर ट्रांसफर किया, COEMPT के सर्वरों से हटाकर ट्रांसफर कर लिया, OSM पोर्टल को डेटा ब्रीच से बचाने की पहल- CBSE, अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं- CBSE
➡️यूएई- कुवैत, बहरीन में गूंजे हवाई हमले के सायरन, ईरान के ड्रोन, मिसाइल हमले से खौफ में लोग, मिसाइल, ड्रोन हमले से सीजफायर को खतरा, अमेरिकी सेना ने ईरान द्वारा दागी मिसाइलें रोकीं, जबकि कुवैत हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुईं, कुवैत के ऊपर हवा में मिसाइलें इंटरसेप्ट की गईं

More Stories
सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर
पूर्णिया बिहार 6 जून 26 लाइन बाजार से बस स्टैंड तक एक भी शौचालय नहीं, महिलाएं बेहाल