लखनऊ ३ फ़रवरी २६*मुंशी/मौलवी एवं फारसी / अरबी की परीक्षाएं 09 फरवरी से 14 फरवरी तक*
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी / अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं दिनांक 09 फरवरी 2026 से दिनांक 14 फरवरी 2026 के मध्य जनपद के 07 परीक्षा केंद्रों पर 02 पालियों में प्रथम पाली प्रातः 08:00 से 11:00 व द्वितीय पाली 02:00 से 05:00 तक सम्पन्न होनी है। परीक्षा वर्ष 2026 हेतु जनपद के कुल 3112 परीक्षार्थियों जिसमें 1912 छात्र व 1200 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाना, है।
मदरसा बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोई भी परीक्षार्थी, परीक्षा सम्पन्न होने वाले तिथि में से किसी भी तिथि की उपस्थिति / अनुपस्थिति को मदरसा पोर्टल https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर Student Corner में दी गयी व्यवस्थानुसार स्थिति ज्ञात किया जा सकता है।

More Stories
लखनऊ ९ फ़रवरी ६ * शाइन सिटी घोटाले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 9 फरवरी 26*अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
पंजाब ९फरवरी २६ * शिक्षा क्रांति के तहत जाखड़ ट्रस्ट का एक ओर सराहनीय कदम