July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ३ जुलाई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...

लखनऊ ३ जुलाई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ ३ जुलाई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ : 7वां यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर समिट आयोजित , गोमतीनगर के ताज महल होटल में आयोजन , इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ने किया आयोजन , CREDAI यूपी और Invest UP का रहा सहयोग , पर्यटन एवं संस्कृति विभाग भी रहा सहभागी , यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने पर मंथन , इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास पर चर्चा , स्मार्ट सिटी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस , मंत्री जसवंत सिंह सैनी हुए शामिल , राज्यसभा सांसद संजय सेठ रहे मौजूद ,कई वरिष्ठ IAS, IPS अधिकारी शामिल

➡️ लखनऊ में RUPAAM के नए परिसर का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। 464 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी परिसर CG सिटी में तैयार किया गया है। सीएम ने कहा कि 9 साल में यूपी ने बड़ा बदलाव देखा है और अब राज्य की अलग पहचान बन चुकी है। उन्होंने बताया कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा बल्कि देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, किसानों को गन्ना भुगतान समय पर हो रहा है और देश के 60 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे यूपी में हैं।

➡️ मेरठ में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जहां आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर कुत्ता छोड़ दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि दारोगा का गला दबाने और पिस्टल छीनने की कोशिश का भी आरोप है। पुलिस टीम वांछित वैभव सांगवान की तलाश में गई थी, लेकिन दबिश के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

➡️ लखीमपुर में भाजपा विधायक प्रतिनिधि कपिल वर्मा समेत 5 लोगों पर खनन इंस्पेक्टर को धमकी देने का आरोप लगा है। अवैध खनन की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और JCB छुड़ाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

➡️ बहराइच में NRHM घोटाले को लेकर विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की और नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव के घर समेत कई स्थानों पर दबिश दी। 6 सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन आरोपी फरार मिला और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

➡️ अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे में गबन मामले की जांच तेज हो गई है। अविनाश शुक्ल को मुख्य आरोपी बनाए जाने की तैयारी है। जांच में 20 लाख रुपये और 1121 डॉलर बरामद दिखाए गए हैं। FIR में 8 कर्मियों समेत एक अज्ञात का नाम शामिल है और चढ़ावे के वितरण को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

➡️ मेरठ में कपसाड़ कांड में हत्यारोपी पारस सोम की जमानत याचिका ST-SC कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी पर सुनीता की हत्या और बेटी के अपहरण का आरोप है, जिसे पुलिस ने पहले ही सुरक्षित बरामद कर लिया था।

➡️ मुरादाबाद में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला निजी कंपनी में काम करती थी और घरेलू विवाद के चलते यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

➡️ झांसी में वज्रपात की चपेट में आने से खेत में बकरियां चरा रहे एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।

➡️ रायबरेली में कूड़े में आधार कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। कार्ड स्कैन नहीं हो रहे थे, जिसके बाद प्रशासन ने दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

➡️ कौशाम्बी में घर का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के हरिद्वार जाने के दौरान 10 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और नकदी चोरी कर ली गई।

➡️ दिल्ली में राम मंदिर चढ़ावे गबन मामले पर RSS ने बयान जारी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और SIT गठन का स्वागत किया है।

➡️ हाथरस में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

➡️ नोएडा में युवक का चाकू लहराने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡️ ऊधमसिंह नगर में पुलिस पर थर्ड डिग्री देने के आरोप लगे हैं, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल है और पूर्व विधायक भी एसएसपी कार्यालय पहुंचे हैं।

➡️ कानपुर देहात में जल निगम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं, जहां दिव्यांग महिला की शिकायत के बाद काम दिखाकर जलापूर्ति बंद करने का आरोप सामने आया है और जांच जारी है।

 

————————————

Taza Khabar