लखनऊ ३० जनवरी २६ * मनरेगा से गांधी का नाम हटाकर गांधी विचारधारा को मिटाने की साज़िश रची दक्षिणपंथी सरकार ने
लखनऊ। नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एन डी पी एफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गांधी जी के शहीदी दिवस पर कहा कि मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर गांधी विचारधारा को मिटाने की साज़िश रची दक्षिणपंथी सरकार ने। एन डी पी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि भारत के आज़ादी के आंदोलन के दौरान भारत को एकताबद्ध करने वाले गांधी जी की विचारधारा को मिटाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें गांधीवादी और मार्क्सवादी विचारधारा को मिटाकर कॉर्पोरेट लूट का कार्य आसान बना रही हैं। इस दौर में व्यापक जनांदोलन ही कॉर्पोरेट लूट पर अंकुश लगा सकता है। गांधी, विनोबा, जयप्रकाश की विचारधारा को बचाने के लिए देश की मेहनतकश जनता को अपनी पहलकदमी लेनी होगी।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*