February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 3 फरवरी 26* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें...............*

लखनऊ २ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………*

लखनऊ २ फ़रवरी २६*यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………*

➡लखनऊ- वेटलैंड-डे पर सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में कार्यक्रम, 3 फरवरी को पर्यावरण प्रेमियों-बच्चों का जमावड़ा, लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम आयोजित, बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान-क्वीज कॉन्टेस्ट होंगे, पर्यावरण विशेषज्ञ देंगे प्रकृति-जल संरक्षण की जानकारी, वेटलैंड का LOGO, कॉफी टेबल बुक की जाएगी लॉन्च

➡लखनऊ- यूपी एसटीएफ ने 2 फरार अभियुक्तों को अरेस्ट किया, हत्या और लूट के मामले में 10 सालों से थे फरार, अयोध्या से 1 लाख, पीलीभीत से 25 हजार का इनाम, अयोध्या के बीकापुर से हसीब, नसीब की गिरफ्तारी, लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर थे फरार

➡अलीगढ़- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट से फरार, फैसला सुनते ही दोषी जितेंद्र कोर्ट से फरार हुआ, ACJM कोर्ट ने तुरंत NBW जारी कर दिया, जवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला, सजा सुनने ही दोषी कोर्ट से भाग निकला, पुलिस फरार दोषी जितेंद्र की तलाश में जुटी, NBW के बाद दोषी की गिरफ्तारी के लिए दबिश

➡अयोध्या- अयोध्या में मीट डिलीवरी का वीडियो वायरल, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्विग्गी-जोमैटो से सप्लाई, स्थानीय युवक ने डिलीवरी बॉय पर गुस्सा जताया, धार्मिक नगरी में पहले से नॉनवेज पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो, विवाद खड़ा, सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद ने लिया संज्ञान, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

➡कुशीनगर- अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को किया अरेस्ट, 4 देशी तमंचा और 2 कारतूस बरामद, तमंचों की बिहार में करते थे सप्लाई, धनंजय और धर्मवीर को किया गिरफ्तार, पडरौना कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

➡कानपुर- तेज रफ्तार कार आगे जा रही डीसीएम में घुसी, DCM चालक ने कार में फंसे युवकों को निकाला, कार सवारों ने डीसीएम चालक की कर दी पिटाई, DCM चालक ने भाग कर बचाई अपनी जान, मौके से सचेंडी पुलिस कार सवारों को थाने लाई, कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की घटना

➡गोंडा- गोंडा लखनऊ रोड पर बने घाघरा पुल पर बड़ी अपडेट, 2 माह पुल बंद करने की NHAI की चेतावनी सिर्फ प्रस्ताव, पुल बंद करने से पहले छोटी गाड़ियों की वैकल्पिक व्यवस्था, छोटी गाड़ियों के आवागमन के लिए बनेगा पांटून पुल, बड़ी गाड़ियां सीतापुर-फैजाबाद से होकर लखनऊ जाएंगी, हर जिले के DM से समन्वय बनाकर काम करेगा NHAI, संजय सेतु के कई हिस्सों की तोड़कर होगी रिपेयरिंग, अगले 20-25 सालों के लिए पुल को दी जाएगी मजबूती

➡प्रतापगढ़- एसपी के नेतृत्व में पुलिस को मिली कामयाबी, पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश को पकड़ा, पट्टी थाना के रामपुर खागल का है अंचल पांडे, लूट, धोखाधड़ी, चोरी जैसे गंभीर अपराध के केस दर्ज, पट्टी पुलिस ने ठाणे शहर से किया गिरफ्तार, पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाश को भेजा जेल

➡मेरठ- किराना की दुकान में लगी भीषण आग, आग में जलकर दुकानदार की हुई मौत, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग, दुकान में ही रहन सहन करता था मृतक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी, थाना परीक्षितगढ़ के गांव पसवाड़ा की घटना

➡गोंडा- भ्रष्टाचार पर आईजी की कार्रवाई लगातार जारी, इंश्योरेंस क्लेम के बाद खनन मामले में कार्रवाई, 30 हजार घूस के आरोप में दरोगा सिपाही सस्पेंड, CO की जांच में मामला सही मिलने पर एक्शन, मामले की एंटी करप्शन से भी हुई थी शिकायत, दरोगा अमरेश गिरी, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र यादव सस्पेंड, बहराइच के मोतीपुर थाने का है मामला

➡गोरखपुर- महिला के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्त और एक महिला अभियुक्त गिरफ्तार, पीपीगंज में महिला की सिर कूचकर की थी हत्या, अभियुक्त विजय ने पत्नी संग मिलकर की थी हत्या, मृतका और अभियुक्त विजय में अवैध सम्बंध थे, पीपीगंज क्षेत्र से हुई तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी

➡सहारनपुर- कॉलेज छात्रा का अपहरण का प्रयास, कार सवार दो युवकों ने की कोशिश, विरोध करने पर छात्रा, भतीजे को पीटा, राहगीरों को देख आरोपी युवक फरार, तहरीर मिलते ही पुलिस की जांच शुरू, जिले के थाना नागल क्षेत्र की घटना

➡बुलंदशहर- जमीन के पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, झड़प में 7 से 8 लोग गंभीर घायल, पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ, पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति संभाली, सभी घायलों को CHC वैर में कराया भर्ती, केस दर्जकर मामले की जांच में जुटी पुलिस, ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के तेलियान का मामला

➡फिरोजाबाद- पिता ने नाबालिग बेटे की हत्या की, हत्या के बाद शव को संदूक में रखा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी पिता फरार, तलाश में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश में जुटी 4 पुलिस टीमें, फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर इलाके का मामला

➡मैनपुरी- दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पथराव, 2 गाड़ियों में भरकर आए दबंगों ने तोड़फोड़ की, घर में खड़ी बाइक तोड़ी, परिवार में दहशत फैली, पुलिस के आते ही आरोपी मौके से भागे निकले, पीड़ित ने एसपी को लिखित शिकायत दी, शहर कोतवाली के ग्राम घमुर्रा अंगोंथा की घटना

➡मैनपुरी- दहेज के लिए विवाहिता को किया गया प्रताड़ित, ससुरालीजनों ने शादी के बाद कैश, जमीन मांगी, मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, विवाहिता के पति ने जान से मारने की धमकी दी, विवाहिता के सास ससुर ने उत्पीड़न में दिया साथ, 2 साल की बेटी संग विवाहिता को घर से निकाला, करहल थाना क्षेत्र के गड़िया खजुरारा का मामला

➡झांसी- पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पति और बहन गंभीर रूप से घायल, दोनों घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, बड़ागांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡झांसी- पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पति और बहन गंभीर रूप से घायल, दोनों घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, बड़ागांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡नोएडा- शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, ट्रैफिक को लेकर दावे जमीनी हकीकत में फेल, दिल्ली जाने वाले महामाया फ्लाईओवर में जाम, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था पर लगातार सवाल, शाम में लोग रेंग-रेंग कर वाहन चलाने को मजबूर, एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाम

➡कुशीनगर- 11 हजार केवी के तार की चपेट में आई छात्रा, छात्रा शालू कुमारी करंट लगने से गंभीर झुलसी, स्कूल स्टाफ ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की परिजन कर रहे मांग, पड़रौना के GVP गायत्री विद्यापीठ का मामला

➡जौनपुर- हाईवे पर पलटी रूपयों से भरा कैश वाहन, अज्ञात ट्रक की टक्कर से पलटा कैश वाहन, कैश वाहन में टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार, कैश वाहन चालक समेत सुरक्षाकर्मी सुरक्षित, कैश लेकर सेंट्रल बैंक जा रही थी कैश वाहन, बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर का मामला

➡बुलंदशहर- चंदेरू बिजलीघर के बाहर से 5 MVA ट्रांसफार्मर चोरी, लाखों की कीमत का 50 क्विंटल का ट्रांसफार्मर चोरी, विभाग ने ट्रांसफार्मर आठ माह तक खुले में रखा था, ट्रांसफार्मर खोलकर करीब 2200 लीटर तेल, कॉपर निकाला, ऊर्जा निगम के पंचम खंड के चंदेरू बिजलीघर का मामला
—————————————————————-