लखनऊ २९ जनवरी २६*प्रदेश के 74 जनपदों में जाएंगे संविधान रथ*
*_________________________*
*लखनऊ।* विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ० आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन, सेवा स्तंभ, समता सैनिक दल छत्रपति शाहूजी महाराज स्मृति मंच, अधिवक्ता संघ, एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 75 संविधान रथ यात्रा डॉ आंबेडकर भवन विधानसभा के सामने से डॉ० आर०आर० जैसवार मा०लोकपाल लखनऊ,दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री श्री विश्वनाथ, पीसी कुरील द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा झंडा के साथ संविधान रथ रवाना किया।
संविधान रथ यात्रा संयोजक मंडल के संयोजक रामचन्द्र पटेल ने बताया कि 26 जनवरी को आजाद भारत देश में संविधान लागू हुआ था।
संविधान देश के समस्त नागरिकों संरक्षण सुरक्षा प्रदत्त अधिकार मूहईया करता है। रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक रथ गांव-गांव भ्रमण कर प्रदेश के सभी जनमानस को जागृत करने का प्रयास किया जाएगा जिससे समस्त नागरिक आजादी और संविधान के बारे में जागरूक होने पर ही प्रदेश के मानव समाज एवं देश के विकास में बल मिलेगा।
उक्त संविधान रथ यात्रा में मुख्य रूप से पीसी कुरील,राजेश सिद्धार्थ,सी०एल राजन,अशोक कुमार,मोहम्मद सईद सिद्दीकी, पी०पी०सिंह अशोक,डॉ०सत्यवती दोहरे,पंडित प्रदीप पासी, सन्दीप पाण्डेय,आर०सी०रावत,अब्दुल रहमान,बौद्ध मती विमला देवी, अभय प्रताप त्यागी,राम विराज रावत,राजीव रतन मौर्य, सोनम गौतम,एड०शनी पटेल,एड० जितेंद्र गौतम,सियाराम गौतम,श्रीमती विमला बहादुर,अशोक सिंह, सी०एल०कुरील,शानेन्द्र वर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है