लखनऊ २४ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ अलीगढ़- सपा नेता अज्जू इसाक के बिगड़े बोल, नगर आयुक्त से गुस्से भरे लहजे में कहा, तुम हो कौन, तुम कोई लॉर्ड हो?- सपा नेता, नगर आयुक्त के कार्यालय में धमकी दी, रेहड़ी लगाने वालों के समर्थन में पहुंचे थे, प्रेम प्रकाश मीणा को धमकी देते वीडियो
➡ आगरा- दीवानी न्यायालय परिसर में बम की सूचना, ईमेल के जरिए बम रखे होने की धमकी, सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता मौजूद, चप्पे-चप्पे पर सघन सर्च ऑपरेशन जारी, सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई
➡ पीलीभीत- बरेली जेल में रहे कैदी की मौत का मामला, दुष्कर्म की सजा काट रहा था कैदी सर्वेश, परिजनों का जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप, जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप, मरने से पहले कैदी ने भी आरोप लगाया था, मां डीएम ऑफिस में न्याय के लिए पहुंची, पुलिस शव लेकर गांव पहुंची, मां का हंगामा, पांच दिन तक परिजनों ने शव नहीं लिया था, मां को SP, ADM ने न्याय का दिलाया भरोसा, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ज्योराह गांव का मामला
➡ प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी, अर्जी दाखिल होने पर शिकायतकर्ता ने कहा, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी की प्रतिक्रिया, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा- शिकायतकर्ता, ‘सभी सबूत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ’, मुझे नहीं लगता कि उन्हें राहत मिलेगी- आशुतोष
➡ नोएडा- इंजीनियर युवराज की मौत का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में 17 मार्च को सुनवाई, पानी में डूबने से हुई थी युवराज की मौत, कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण, DM से जवाब मांगा, नोएडा पुलिस, SDRF, NDRF से जवाब मांगा, अभीतक नहीं आई SIT की जांच की रिपोर्ट
➡ मेरठ- शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, रिश्ते के देवर पर दुष्कर्म का आरोप, पति से विवाद के बाद मायके में थी, 3 बार जबरन गर्भपात भी कराया- महिला, पैसों-जेवरात की भी ठगी की गई- महिला, घर की बातें बताने के बहाने आता था घर, महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार, गंगानगर थाना क्षेत्र का मामला
➡ बरेली- ट्रॉमा सेंटर पर मरीज से मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत, बिना परमिशन के ऑपरेशन किया गया- परिजन, जबरन 45,000 रुपये जमा कराने का आरोप, डॉक्टर की मौजूदगी में स्टाफ ने दी गालियां, परिजनों से की गालीगलौज और बदतमीजी, बहेड़े के रामा ट्रॉमा हॉस्पिटल का मामला
➡ श्रावस्ती- कृषि विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन के भुगतान के नाम पर 5,000 लिए, बाबू सुनील मौर्य रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ, एंटी करप्शन टीम गोंडा ने रंगे हाथ पकड़ा, टीम ने कोतवाली भिनगा में पूछताछ की, कृषि विभाग उर्वरक सहायक पटल का मामला
➡ वाराणसी- मसाने की होली के खिलाफ डोम राजा परिवार, काशी विद्वत परिषद के भी जताई थी आपत्ति, मणिकर्णिका घाट पर आयोजन पर रोक की मांग, DM, पुलिस कमिशनर ऑफिस में की शिकायत, हुड़दंगई और अराजकता फैलाने का आरोप, चिताओं के भस्म की होली पर रोक की मांग
➡ गोरखपुर- एम्स महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला, छेड़खानी मामले का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त आदित्य राव को पुलिस ने पकड़ा, घटना में प्रयुक्त बाइक को किया गया बरामद, सूरज, अमृत पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार, मॉल से लौटते समय तीनों ने की थी करतूत, नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया था, बैड टच पर पीड़िता चिल्लाई, आरोपी भागे थे, CO कैन्ट के नेतृत्व में एम्स पुलिस ने दबोचा
➡ मेरठ- मस्जिद के अंदर नमाजियों में हुई मारपीट, तरावीह के बाद मिठाई बांटने को लेकर झड़प, दोनों पक्षों में जमकर चले लात और घूंसे, एक दूसरे को जमीन पर गिराकर बेल्ट मारी, देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील, लोहिया नगर थाना के चमड़ा पैठ का वीडियो
➡ सिंगापुर- सिंगापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ, 4458 करोड़ रुपए निवेश करेगी एआई सैट्स, जेवर एयरपोर्ट पर 2 प्रोजेक्ट में करेगी निवेश, दूसरे दिन भी सफलताओं का सिलसिला जारी, एविएशन सर्विस की दिग्गज कंपनी AISATS, UP सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर, जेवर एयरपोर्ट पर आधुनिक कार्गो कैंपस बनेगा, एयर कैटरिंग किचेन की स्थापना की जाएगी, नॉर्थ इंडिया के एयरपोर्ट्स पर होगी फूड सप्लाई
➡ अलीगढ़- बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे नगर आयुक्त कार्यालय, नगर आयुक्त के समर्थन में पहुंचे बजरंग बल कार्यकर्ता
➡ देवरिया- खुखुन्दू थाने के पुलिसकर्मी सम्मानित , SP संजीव सुमन ने किया सम्मानित, SHO दिनेश कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र दिया, आरक्षी वेद प्रकाश यादव को दिया सम्मान
➡अमेठी – बीजेपी विधायक सुरेश पासी ने किया भूमिपूजन, 18.56 करोड़ से बनी सड़क का किया भूमिपूजन, ऊंचगांव महोना दूधाधारी मार्ग को होगा चौड़ीकरण, हजारों की संख्या में यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
➡ग्रेटर नोएडा – पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, बेड पर गला दबाकर पति की हत्या , बेरहमी से पति को उतारा मौत के घाट, हत्या कर पत्नी और प्रेमी फरार हुए, पुलिस ने घर से ही शव किया बरामद, अवैध प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या, सूरजपुर थाना के देवला इलाके की घटना
➡कानपुर- 12 लाख का नकली साउंड सिस्टम बरामद, रामनारायण बाजार में पुलिस की छापेमारी, नामी कंपनियों के नाम पर बिक्री हो रही थी, नकली साउंड सिस्टम नेटवर्क का भंडाफोड़, थाना फीलखाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, कुल 173 नकली साउंड सिस्टम बरामद
➡अमेठी – तहसील में एसडीएम की जनसुनवाई नहीं, सुनवाई न चलने से परेशान हुए फरियादी, 2 महीने से न्याय के लिए भटक रहे लोग, वकीलों के धरने के चलते जनसुनवाई नहीं, मुसाफिरखाना एसडीएम के खिलाफ धरना, चौपाल के जरिए सुनी जा रही शिकायतें
➡अम्बेडकरनगर- पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह को उम्रकैद, अजय सहित 3 को आजीवन कारावास , अजय पर हत्या का लगा था आरोप , अजय सिंह के घर पर हत्या हुई थी , मृतक का शव सुल्तानपुर में मिला था, एडीजे प्रथम ने तीनों को सजा सुनाई

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*