लखनऊ २३ जून २६ * UP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर:
लखनऊ *बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 5 साल से अधिक सेवा दे चुके शिक्षकों के लिए जल्द ही 16 जिलों में स्टेट रिसोर्स ग्रुप (SRG) के 22 पदों पर भर्ती होगी। राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्राप्त और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी।
SRG का काम: परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, शिक्षकों का प्रशिक्षण और शैक्षिक निगरानी करना।
चयन वाले जिले: बुलंदशहर, प्रयागराज, कुशीनगर, मेरठ समेत 16 जिलों में नियुक्तियां होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 27 जून तक उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा: प्रदेश के हर ब्लॉक में 6-6 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) नियुक्त किए जाएंगे। कुल 4,956 एआरपी रखे जाएंगे और उन्हें ₹4,500 प्रति माह यात्रा भत्ता मिलेगा। 5 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*