March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ २१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ २१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡ लखनऊ- उत्तर प्रदेश की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, मिल्क प्रोक्योरमेंट से 3.5 लाख महिलाओं को लाभ, दुग्ध व्यवसाय में उत्तर प्रदेश बना नंबर 1, देश में पहले स्थान पर यूपी का दबदबा, CM योगी के नेतृत्व में महिलाओं ने रचा इतिहास, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बना आधार, दूध संग्रहण से लाखों परिवारों की तरक्की, महिलाओं की मेहनत से यूपी डेयरी सेक्टर में टॉप

➡ लखनऊ- सीएम योगी की आज गौ संरक्षण पर बैठक, शाम 5 बजे सीएम आवास पर बैठक होगी, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे मौजूद, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव रहेंगे मौजूद, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

➡ कानपुर- सिरफिरे आशिक का घर में घुसकर हमला, लड़की की गर्दन और हाथों पर ब्लेड से वार, हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हुई, लड़के ने अपनी गर्दन पर भी ब्लेड मारी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, दोनों घायलों को भेजा गया CHC बिल्हौर, बिल्हौर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

➡ देहरादून- बीजेपी नेताओं को बधाई देने की जल्दबाजी, प्रदीप बत्रा को बधाई संदेश में बताया प्रदीप नेगी, मंत्री प्रदीप बत्रा का नाम लिखा गलत, कल प्रदीप बत्रा ने ली थी कैबिनेट मंत्री की शपथ, रुड़की से विधायक हैं प्रदीप बत्रा, रिस्पना पुल पर लगाया गया बधाई का होर्डिंग

➡ अलीगढ़- प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रेसवार्ता, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश सरकार के कामकाज की तारीफ की, CM ने हर वर्ग के लिए चलाई योजनाएं- मंत्री

➡ चित्रकूट- CO नगर अरविन्द कुमार वर्मा बने ASP, पुलिस उपाधीक्षक से पदोन्नति पाकर ASP बने, एसपी अरुण कुमार सिंह ने कंधों पर लगाया रैंक

➡ मथुरा- मथुरा में गौरक्षक बाबा की मौत का मामला, घायल ट्रक चालक की अस्पताल में मौत, घटना के बाद गौरक्षकों ने किया था हंगामा, पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी, पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े, सड़क पर कंटेनर रूकवा रहे थे बाबा- SSP, कोहरे की वजह से पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी-SSP, जिस ट्रक से हादसा उसमें परचून का सामान था-SSP, मथुरा पुलिस ने हत्या मानने से इंकार किया, कोसीकला थाने के नबीपुर गांव की घटना

➡ कानपुर- पीड़ित बन रची लूट की फर्जी कहानी, महिला को इंप्रेस करने के लिए वारदात, 38 लाख की लूट का झूठा दावा किया, पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा, DCP सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव का खुलासा, मेरठ निवासी अंतिम सोनी ही निकला आरोपी, आरोपी ने दर्ज कराई थी लूट की शिकायत, सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

➡ प्रयागराज- फरसा वाले बाबा की मौत से संतों में आक्रोश, जूना अखाड़ा संरक्षक महंत हरि गिरी का बयान, घटना में शामिल आरोपी नहीं बचेंगे- महंत, अब गौ सेवकों की सुरक्षा भी जरूरी- महंत, शासन-प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग

➡ बागपत- लापता बुजुर्ग महिला लौटी अपने घर, 11 साल पहले लापता हुई थी लीलावती, सेना, पुलिस की मदद से परिवार आईं खुशियां, मृत मानकर परिवार ने कर दी थी तलाश बंद, जिले के दोझा गांव का मामला

➡ हापुड़- राजपाल हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश, प्रेम प्रसंग के विरोध में की गई हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, तीन वर्ष से चल रहा था पत्नी का प्रेम प्रसंग, लाठी से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद जंगल में लाश फेंक आरोपी फरार, पत्नी रजनी, प्रेमी बंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने की पत्नी, प्रेमी की गिरफ्तारी

➡ कालाढूंगी- नगर पालिका अध्यक्ष ने मनाई ईद, रेखा कत्युरा ने आवास पर मनाई ईद, बच्चों को मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां, ईद मनाकर दिया भाईचारे, सौहार्द का संदेश

➡ दिल्ली- UPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मिलीं CM, सीएम जनसेवा सदन में कार्यक्रम का आयोजन, रेखा गुप्ता ने अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

➡ जालौन- महिला ने रिश्तेदार पर लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप, पति की मौत के बाद से ही संपर्क में था आरोपी, घर में घुसकर तमंचे के बल पर रेप का आरोप, पीड़िता ने एएसपी से की मामले की शिकायत, पीड़िता महिला कारागार विभाग में है तैनात, जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡ लखनऊ- मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का तेज उभार, UP बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस, जेवर एयरपोर्ट से निर्यात लागत में बड़ी कटौती, नोएडा लॉजिस्टिक्स हब से रफ्तार मिलेगी बढ़ोतरी, मेरठ स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, 2036 तक देश में 11% वैश्विक हिस्सेदारी का लक्ष्य, उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका निभाएगा, एक्सपोर्ट में लागत कम, स्पीड ज्यादा-यूपी की ताकत

➡ जालौन- प्रेमी युगल ने मंदिर में जाकर किया विवाह, सजातीय प्रेमी युगल के खिलाफ थे परिजन, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने पहले की कोर्ट मैरिज, मंदिर में हिन्दू रीतिरिवाज से किया विवाह, शादी का वीडियो बनाकर किया वायरल, सिरसाकलार थाना क्षेत्र निवासी हैं दोनों, एट कोतवाली क्षेत्र के बिलांयां गांव की घटना

Taza Khabar