May 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चंडीगढ़ १४ मई २६ * हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें

लखनऊ १४ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ १४ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️उत्तर प्रदेश- जानलेवा आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, यूपी में आंधी-तूफान से 96 लोगों की मौत, भदोही में 18, प्रयागराज में 17 लोगों की मौत, बुधवार को तेज बारिश, तूफान बना जानलेवा, 96 लोगों ने जान गंवाई, 50 से ज्यादा घायल, मिर्जापुर में 15, प्रतापगढ़ में 4 ने जान गंवाई, फतेहपुर में 10, बरेली में भी 4 लोगों की मौत, उन्नाव और बदायूं में 6-6 लोगों ने जान गंवाई, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली में 2-2 लोगों की मौत, कानपुर देहात, हरदोई, संभल में भी 2-2 की मौत, कौशांबी, शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत, सोनभद्र, लखीमपुर में भी एक-एक ने जान गंवाई, कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से हुई परेशानी, CM ने 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की

➡️लखनऊ- विधानसभा के सामने कार सवार की गुंडई, कार से स्कूटी सवार को कुचलने का प्रयास, स्कूटी सवार को कुचलने की कोशिश की, विधानसभा गेट नंबर-8 के सामने की घटना

➡️लखनऊ- आंधी, बारिश से जनहानि पर मुआवजा वितरण, CM योगी के निर्देश पर मुआवजे का वितरण शुरू, 24 घंटे में आंकलन कर मुआवजा दिया जाए- CM, सभी जिलों के DM को फील्ड पर उतरने के निर्देश, पीड़ितों से मिलकर हरसंभव मदद करें- CM योगी, ‘जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद जाकर करें मुलाकात’, पीड़ितों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं- CM योगी, राहत आयुक्त कार्यालय से लगातार मॉनिटरिंग जारी, सीएम के निर्देश पर हर जिले की स्थिति पर नजर

➡️लखनऊ- जमीन पैमाइश के दौरान मधुमक्खियों का हमला, लखनऊ में रहीमाबाद के कैथुलिया गांव की घटना, वन विभाग, ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश, कानूनगो जसवंत कुमार, लेखपाल जयप्रकाश घायल, कई अन्य कर्मचारी और ग्रामीण भी गंभीर घायल

➡️दिल्ली- महिला के साथ बस में गैंगरेप की घटना, स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप की वारदात, पुलिस के मुताबिक 2 दिन पहले हुई घटना, पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को अरेस्ट किया, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस लिखा

➡️मुरादाबाद- डंपर की टक्कर से शराब सेल्समैन की मौत, 15 दिन पहले हुई थी मृतक दीपू की शादी, तेज रफ्तार डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, भगतपुर थाना के कचनाल मोड़ की घटना

➡️झांसी- जिला प्रशासन को खनन माफिया की चुनौती, टहरौली के कुकरगाओं में अवैध मौरंग खनन, लिफ्टर मशीन लगाकर नदी में रात-दिन खनन, NGT के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा प्रशासन, प्रीतम सिंह परिहार, शैलेंद्र पटेल का सिंडिकेट, खनन अधिकारी शैलेंद्र पटेल का झांसी में कांड, लिफ्टर मशीन लगाकर खनन करा रहे अफसर, नियमों की अनदेखी कर 1 हेक्टेयर का पट्टा, 150 से 200 ओवरलोड ट्रकों का NR परिवहन

➡️मेरठ- फरार और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई, SSP ने 7 बदमाशों पर इनाम घोषित किया, 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, कुख्यात अपराधी उधम सिंह भी शामिल, फर्जी दस्तावेज से जमानत हासिल की थी, पुराने मुकदमे में जमानत हासिल की थी, थाना सरूरपुर में मुकदमा दर्ज, NBW जारी, मेरठ पुलिस सभी की गिरफ्तारी में जुटी

➡️दिल्ली- सरकार ने चीनी के निर्यात पर रोक लगाई, कीमत नियंत्रित रखने के लिए फैसला, चीनी के एक्सपोर्ट पर 30 सितंबर तक रोक, EU, अमेरिका पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा, कच्ची, सफेद, रिफाइंड चीनी निर्यात पर रोक

➡️मिर्जापुर- आंधी तूफान में 15 लोगों की हुई मौत, दो महिलाओ समेत कुल 15 की मौत, जिले में 30 से ज्यादा लोग हुए घायल, दीवार और पेड़ गिरने से 11 की गई जान, तूफान ने जनपद में मचाई भारी तबाही, अलग अलग थाना क्षेत्रों में लोगों की मौत

➡️रायबरेली- तालाब की जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर, तालाब की भूमि पर हो रहा था अवैध निर्माण, तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण को गिराया, कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही, बछरावां थाना क्षेत्र के बन्नावा गांव का मामला

➡️मुरादाबाद- IGRS पोर्टल को ब्लैकमेलिंग का जरिया बना रहे, अब ब्लैकमेलर्स पर प्रशासन का कसेगा शिकंजा, डीएम राजेंद्र पैसिया का अधिकारियों को आदेश, ब्लैकमेलर लोगों को किया जाए चिन्हित- DM, चिन्हित कर मुकदमा भी दर्ज करने के आदेश

➡️आगरा- अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज, नगर निगम ने अभियान तेज किया, सार्वजनिक भूमि, सड़क होगी अतिक्रमण मुक्त, लोहामंडी जोन में नाली पर बना डाला भवन, 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, निर्माण नहीं हटा तो ध्वस्तीकरण होगा- नगर आयुक्त, शहर में अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर भी चला

➡️लखीमपुर- कंटेनर-बाइक के बीच जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगी, दोनो वाहनों में 2 लोग झुलसे, इलाज जारी, सदर क्षेत्र में रामापुर रोड पर जले वाहन

➡️फर्रुखाबाद- मामूली विवाद पर बारातियों में मारपीट, बारातियों की मारपीट का वीडियो वायरल, थाना मेरापुर क्षेत्र के दुल्लामई का मामला

➡️हमीरपुर- मुस्करा थाने के अंदर ग्रामीणों का हमला, थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई, सिपाही को कॉलर पकड़कर खींचा, थप्पड़ मारे, ट्रक की टक्कर से बच्चे की हुई थी मौत, घटना से नाराज ग्रामीणों का थाने में बवाल, पुलिस ट्रक ड्राइवर को पकड़कर थाने लाई थी, ड्राइवर की तलाश में थाने में घुसे थे ग्रामीण

➡️हाथरस- नील बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, शॉर्ट सर्किट होने से लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर बुझाया, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक, हाथरस गेट के इंडस्ट्रियल एरिया की घटना

➡️हापुड़- सपा जिला उपाध्यक्ष के घर बुलडोजर एक्शन, तालाब की जमीन पर किया था अवैध निर्माण, अयूब सिद्दीकी ने प्रशासन पर लगाए आरोप, HC का स्टे होने के बाद भी तोड़ने का आरोप, 200 गज में बने मकान को किया धराशाई, नगर क्षेत्र के हैदरनगर में हुई थी कार्रवाई

➡️दिल्ली- ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज, भारत मंडपम में दो दिवसीय बैठक आज से, कई विदेश मंत्री शामिल होने दिल्ली पहुंचे, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास आराघची पहुंचे, सभी सदस्य आज PM मोदी से मिल सकते हैं, पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा हो सकती है

➡️केरलम- कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, आज सीएम के नाम की होगी घोषणा, केपीसीसी मुख्यालय में 1 बजे बैठक

➡️आगरा- गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर डीएम सख्त, निजी स्कूलों, बेसिक शिक्षा विभाग संग की बैठक, कई बड़े निजी स्कूलों शून्य प्रवेश पर नाराजगी, 50 स्कूलों की सूची तलब, बच्चों को नहीं मिला प्रवेश, 1 सप्ताह में दाखिले पूरे करने का अल्टीमेटम दिया

➡️कानपुर देहात- जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बोला हमला, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया शांत, पुलिस मामले की जांच, कार्रवाई में जुटी, बरौर थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡️आगरा- अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई, बकाया स्टांप शुल्क की वसूली पर कार्रवाई, जिला प्रशासन ने कंपनी ऑफिस किया सील, ताजगंज के बगदा स्थित कार्यालय किया सील, 2006 का 3 बीघा जमीन का मामला, खरीद के दौरान स्टांप शुल्क में गड़बड़ी, 24 लाख 88 हजार रुपए का था बकाया, राशि बढ़कर पहुंची 1 करोड़ 67 लाख रुपए

➡️देहरादून- पीएम की अपील के बाद अभियान, नेताओं में ईधन बचाने का अभियान, बीजेपी नेता कार छोड़कर EV स्कूटर ले रहे, पुनीत मित्तल भी इसी अंदाज में दिखाई दिए, पीएम की पहल को राजकुमार पुरोहित ने सराहा

➡️अलीगढ़- पति बना पत्नी का हत्यारा, घरेलू विवाद में फावड़ा मारकर हत्या, महिला की हत्या से इलाके में सनसनी, पति फावड़े के साथ गिरफ्तार, जवां थाना इलाके के रामपुर की वारदात

➡️देहरादून- जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, एसएसपी को मिली गोपनीय सूचना, पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में छापेमारी, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 पीड़िताओं का रेस्क्यू, अभियुक्त पहले भी जेल जा चुका है

➡️गाजियाबाद- NDRF 8वीं बटालियन का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह, गृह मंत्री अमित शाह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए, कमला नेहरू नगर स्थित NDRF बटालियन में कार्यक्रम

➡️मेरठ- हापुड़ के वीडियो से मेरठियों को भड़काने की कोशिश, फर्जी वीडियो पोस्ट कर भड़काने का प्रयास, पाकिस्तान से ऑपरेटेड हैंडल का खुलासा, साइबर थाने में केस दर्ज

➡️लखीमपुर- मंडी परिषद निर्माण में भ्रष्टाचार, साढ़े पांच करोड़ से निर्माण में गड़बड़ी, PWD लैब में सड़क फेल, CDO ने पत्र लिखा, जांच की मांग

———————————–