लखनऊ १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- बीकेटी के मामपुर बाना में हाहाकार, घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगी, सुबह से ही सिलेंडर लेने पहुंचे सैकड़ों लोग, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत, लाइन में लगे लोगों की अलग-अलग समस्या, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई- प्रशासन
➡लखनऊ- गांजे की बड़ी खेप निगोहां में बरामद, 1 करोड़ कीमत का 775 KG गांजा मिला, उड़ीसा से लखनऊ लाया गया था गांजा, एसटीएफ और निगोहां पुलिस ने बरामद किया, नगराम के करोरा में होनी थी डिलवरी, 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 तस्कर मौके से फरार
➡दिल्ली- लोकसभा में बोले स्पीकर ओम बिरला, विपक्ष ने आवाज दबाने का आरोप लगाया- स्पीकर, मैंने सदन की गरिमा बढ़ाने का काम किया- स्पीकर, नियमों से सदन चलाने की कोशिश की – स्पीकर, हमने हमेशा संतुलन बनाने की कोशिश की- स्पीकर, लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी – स्पीकर
➡पौड़ी- पौड़ी में गुलदार के हमलों से दहशत, हमलों में कई लोग गंवा चुके हैं जान, कई लोग हो चुके है गंभीर रूप से घायल, वन विभाग की लापरवाही से लोगों में रोष
➡मुरादाबाद- रिकॉर्ड रूम से पकड़ा गया कब्र बिज्जू, DM ऑफिस के पास से पकड़ा गया, कई कब्र बिज्जू और होने की आशंका, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, एक कब्र बिज्जू को रेस्क्यू कर पकड़ा, कई कब्र बिज्जू रिकॉर्ड रूम में मौजूद
➡हापुड़- रुपए की दिक्कत से गई घायल की जान, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, इलाज के लिए मांगे थे 3 लाख रुपए, रुपए जमा नहीं होने पर ऑपरेशन नहीं, इमरजेंसी में रुपए के अभाव में गई जान, रुपए नहीं मिलने पर शव न देने का आरोप, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर है गब्बर सिंह अस्पताल, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡इटावा- नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, नवजात बच्ची को फेंकने की आशंका, महिला कांस्टेबल से कराई गई जांच, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, थाना वैदपुरा क्षेत्र के खरदुली का मामला
➡औरैया- अवैध गैस गोदाम पकड़ा गया, जैतापुर में पुलिस, प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में सिलेंडर देख अधिकारी हैरान, मौके से भरे और खाली गैस सिलेंडर बरामद, अवैध रिफिलिंग के लिए रखे 19 खाली सिलेंडर, 10 भरे गैस सिलेंडर भी पुलिस ने किए बरामद, 176 लीटर तेजाब भी मौके से मिला, एक-एक लीटर की बोतलों में रखा मिला तेजाब, सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी, एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
➡हापुड़- व्यक्ति की हत्या का मामला, एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, खुलासे के लिए टीमों का गठन किया, धारदार हथियार से की गई हत्या, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡नोएडा- गैस सिलेंडर न मिलने से लोग परेशान, परेशान लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस लोगों को समझने का कर रही प्रयास, नोएडा के सेक्टर-18 रोड पर लगाया जाम
➡मैनपुरी- ईंट-भट्ठे पर मामूली बात को लेकर मारपीट, मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, मारपीट के बाद एक पक्ष ने SP से की शिकायत, थाना भोंगाव के ग्राम जमौरा का मामला
➡मेरठ- तलाकशुदा महिला, नाबालिग बेटी से रेप की वारदात, जिम ट्रेनर ने मां, बेटी का किया शारीरिक शोषण, मां को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध, नाबालिग बेटी को भी झांसा देकर किया दुष्कर्म, मां से 4 साल, बेटी से 4 माह तक किया रेप, ट्रेनर की अश्लील चैट से मां को हुई जानकारी, किसी को बताने पर धमकी देने का भी आरोप, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली थाना इलाके की निवासी है महिला
➡रायबरेली- रायबरेली में गैस की कालाबाजारी, कालाबाजारी का उपभोक्ताओं ने लगाया आरोप, बिना गैस मिले लोगों के फोन पर आ रहे मैसेज, गैस एजेंसी संचालक ताला लगाकर फरार, शहर के गोराबाजार के HP गैस एजेंसी का मामला
➡अयोध्या- सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए, आज अयोध्या दौरे पर हैं सीएम योगी, रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी, राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां देखेंगे सीएम
➡हापुड़- गैस की किल्लत जाम लगाने का मामला, जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, गैस के लगी गोदाम के बाहर भारी भीड़, गैस पर देरी पर लोगों ने हंगामा किया, पुलिस मौके पर लोगों को समझाने में जुटी, थाना हापुड़ देहात गांव टीयाला का मामला
➡प्रतापगढ़- गाड़ी सीज करने से व्यापारी नाराज, सड़क पर हंगामा कर ARTO से नोकझोंक, हंगामा कर ARTO दिलीप गुप्ता से नोकझोंक, थाने के गेट के पास ARTO की गाड़ी को घेरा, ARTO दिलीप गुप्ता ने लगाया अभद्रता का आरोप, सांगीपुर थाना के स्थानीय बाजार का मामला
➡सऊदी अरब- ईरान ने सऊदी अरब पर फिर से हमला किया, सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर ड्रोन अटैक, डिप्लोमैटिक क्वार्टर को ईरान ने निशाना बनाया, सऊदी अरब ने ड्रोन को इंटरसेप्ट कर गिराया
➡बलरामपुर- CM ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की, गौशाला में जाकर गोमाता को खिलाया गुड़, जनप्रतिनिधियों से सीएम ने संवाद किया, मंदिर में आए श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
➡रायबरेली- घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी न हो इसके लिए प्रशासन एक्टिव, एजेंसियों की जांच, स्टॉक के लिए बनाई गई टीमें, गैस एजेंसियों की बराबर टीमें करेंगी निगरानी, गैस की कालाबाजारी करने वालो पर कार्रवाई, जनपद में 56 गैस एजेंसियां हो रही संचालित, डीएम ने लोगों से पैनिक न होने की अपील की
➡गोंडा- गोंडा में बड़े पैमाने पर गैस की कालाबाजारी, ब्लैक में दो 2000-2000 रुपये में बिक रही गैस, काला बाजार रोकने में जिला प्रशासन नाकाम, गोंडा की 78 गैस एजेंसियों में गैस का अकाल, पूर्ति विभाग असहाय, जमाखोर काट रहे माल, दफ्तर से गायब डीएसओ नहीं उठा रहे फोन
➡बदायूं- लकड़ी माफिया ने काटा प्रतिबंधित हरा पेड़, वन विभाग की मिलीभगत होने का आरोप, हरे पेड़ काटने का वीडियो हो रहा वायरल, बिल्सी क्षेत्र में नहीं रुक रही पेड़ों की कटान, बिल्सी थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡मुरादाबाद- महिला जज के पिता की हत्या का मामला, मुख्य हत्यारे को पकड़ने में पुलिस नाकाम, तीनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम, हत्यारे को नागफनी पुलिस नहीं पकड़ सकी, DIG ने फरार आरोपियों पर किया इनाम घोषित, आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, 27 फरवरी को बेकरी कारोबारी की हत्या की थी, नागफनी क्षेत्र में हुई थी मोहम्मद असद की हत्या
➡कन्नौज- पुरानी रंजिश में युवती पर हमला, रास्ते में रोक हमले का आरोप, बचाने आये पिता पर भी हमले का आरोप, चौकी पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, एसपी को प्रार्थना पत्र दे कार्रवाई की लगाई गुहार, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बिर्रा का मामला
➡सोनभद्र- हाइवा वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार लोगों को आई हल्की चोट, ट्रैक्टर पर लदी सीमेंट की कई बोरियां गिरी, रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की घटना
➡गाजीपुर- UPSC 79वीं रैंक पर 2 अभ्यर्थियों का दावा, हिमाचल प्रदेश की प्रियंका चौधरी का दावा सही, गाजीपुर की प्रियंका चौधरी का सिलेक्शन नहीं, गाजीपुर की SDM के ड्राइवर की बेटी प्रियंका, हिमाचल प्रदेश की प्रियंका के पति खुद IAS, गाजीपुर की प्रियंका वर्तमान में GST इंस्पेक्टर, पिता ने 79वीं रैंक पाने का दावा किया था, जबकि 79वीं रैंक हिमाचल की प्रियंका को मिला, चंबा के डीसी मुकेश रेप्सवाल की पत्नी प्रियंका
➡अमेठी- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, सड़क किनारे पुलिया से था टकराया, संग्रामपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- गैस की किल्लत से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया, जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, थाना हापुड़ देहात के गांव टीयाला का मामला
—————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 26 नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बड़े ऐलान
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 14 को