लखनऊ / सुल्तानपुर ३ सितंबर २०२६ * योगी से मिलीं बबिता तिवारी,इसौली में सियासी हलचल तेज
मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के बाद टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
सुलतानपुर। इसौली विधानसभा की सियासत में भाजपा नेत्री बबिता तिवारी की सक्रियता ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। 187 इसौली विधानसभा से भाजपा की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं बबिता तिवारी ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सांसद संगीता यादव भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव,इसौली के राजनीतिक समीकरण और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है।मुलाकात के बाद बबिता तिवारी ने मुख्यमंत्री से मिले मार्गदर्शन और स्नेह को कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा देने वाला बताया।इसौली विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर दावेदारी के बीच मुख्यमंत्री से बबिता तिवारी की मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।हालांकि टिकट को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है,लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात ने बबिता तिवारी की राजनीतिक सक्रियता को जरूर सुर्खियों में ला दिया है।बबिता तिवारी का कहना है कि संगठन को मजबूत करना,जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी तैयारियों को धार देना उनकी प्राथमिकता है।

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।