लखनऊ/अयोध्या23जुलाई26*छात्रों पर दमन को लेकर सपा नेत्री ने प्रधानमंत्री को प्रतीकात्मक चूड़ियां भेंट की*
_________________________
*लखनऊ/अयोध्या।* समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने छात्रों पर कथित अत्याचार, नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं तथा विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रही कथित दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर असमंजस और चिंता में है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों की मेहनत और विश्वास को आघात पहुंचाया है। पेपर लीक से आहत होकर कितने बच्चों सुसाइड कर लिया था और जब छात्र अपने अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग करते हैं, तब उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जाता है।
देश के प्रधानमंत्री 140 करोड़ जनता को अपनी मन की बात कहते हैं परंतु जंतर मंतर पर एकत्रित लाखों लाख बच्चों की मन की बात को क्यों नहीं सुन रहे है बच्चे एक महीने से बैठे हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री उनको सुना भी जरूरी नही समझते हैं यह तानाशाही नहीं तो क्या? जिन बच्चों पर हम गर्व महसूस करते हैं जिस पर हमारा देश गर्व करता है उन पर आज लाठियां बरसाई जा रही है यह कहां का न्याय है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने के लिए जांच एजेंसियों और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। असहमति की आवाज़ उठाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
सरोज यादव ने कहा हम बहनें इन सबसे आहत होकर,दुखी होकर आज हम लोग प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले और अगर उनका इस्तीफा नहीं ले सकते तो स्वयं इस्तीफा दे दे और हम बहने चूड़ियां भेट कर रहे पहन ले। हम लोग ये किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति हमारा प्रतीकात्मक लोकतांत्रिक विरोध है।
यदि सरकार छात्रों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होती, तो आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर नहीं होता।
उन्होंने यही मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, छात्रों के साथ न्याय किया जाए, लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए तथा विपक्ष की आवाज़ को दबाने के बजाय जनता के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया जाए।
अंत में सरोज यादव ने कहा कि यदि छात्रों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी महिला सभा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर अपना संघर्ष और तेज करेगी।
हमारे साथ महिला सभा महासचिव डॉक्टर निशांत अख्तर बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, उपाध्यक्ष यशोमती कोरी, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, पूजा वर्मा, नीलू, कविता, नीलम, अमित यादव, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

More Stories
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*
मथुरा 23 जुलाई 26 उप जिलाधिकारी महावन एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त:-*
*बांदा 23 जुलाई 26*संसद के मानसून सत्र में बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाएं बुंदेलखंड के सांसद – प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी*