March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया

लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत

लखनऊ१० मिर्च ६ *  बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत

लखनऊ। राजधानी में आयकर विभाग की जांच इकाई ने रविवार को बॉम्बे पावभाजी प्रतिष्ठान के तीन ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। हजरतगंज और गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित आउटलेट्स पर पहुंची टीम सुरक्षा कर्मियों के साथ बिक्री से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सॉफ्टवेयर के जरिए बिक्री में हेराफेरी के संकेत मिलने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान बिलिंग के लिए ‘पेट पूजा’ नामक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहा था। हाल ही में आयकर विभाग की हैदराबाद इकाई ने इस सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के ठिकानों पर सर्वे किया था। वहां से करीब 160 टेराबाइट से अधिक बैकएंड डाटा मिला, जिसके विश्लेषण में पता चला कि सॉफ्टवेयर में ऐसे फीचर मौजूद थे जिनका दुरुपयोग कर कुछ ग्राहक बिक्री कम दिखा रहे थे।
विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डाटा का विश्लेषण किया, जिसमें करीब 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संभावित कर चोरी के सुराग मिले। इसके बाद सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने वाले रेस्टोरेंट्स की सूची तैयार कर विभिन्न शहरों में जांच शुरू की गई है।

Taza Khabar