रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
04 से 27 मई तक अयोध्या धाम जंक्शन होकर नहीं चलेगी
दिनांक: 03.05.2026
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट–अकबरपुर–जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के अंतर्गत प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाने के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 22345 पटना–गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
गाड़ी संख्या 22345 पटना–गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, जो 04 मई, 2026 से 27 मई, 2026 तक निर्धारित तिथियों में संचालित होगी, उक्त अवधि में परिवर्तित मार्ग जफराबाद–सुलतानपुर–अयोध्या कैंट से चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस अवधि में उक्त गाड़ी का अयोध्या धाम जंक्शन स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*