अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे जिले में तांडव,अब तक चार की मौत कई घायल, बाल बाल बच्चे कई राहगीर, डीएफओ को खुद कर रहे निगरानी*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)03 मई जिले में पांच हाथियों का समूह दो अलग-अलग हिस्सों में बट कर निरंतर तांडव मचा रहे हैं जिससे हाथी प्रभावित क्षेत्र के 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्रामीण रात रात भर जागकर रात बिताने को मजबूर है एक दंतैल आकमक हाथी के हमले से दो तथा एक दांत वाले हाथी के द्वारा दीवाल तोड़ने से घायल एक व्यक्ति,एक हाथी से बृद्ध अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चार से अधिक ग्रामीण हाथियों की हमले से घायल है अनूपपुर डीएफओ स्वयं रात रात भर जाग कर हाथियों के विचरण पर निगरानी रख रहे हैं एक दंतैल हाथी से विगत रात कई राहगीर बाल बाल बचे ।
तीन-एक एवं एक की संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा को पार कर आए पांच हाथियों का समूह अनूपपुर जिले के जैतहरी एवं अनूपपुर इलाके में निरंतर तांडव मचा रहे हैं जिसमें से तीन हाथियों का समूह विगत 127 दिनों से जिले में विचरण करता हुआ विगत 20 दिनों से निरंतर वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत पड़रिया,कुकुरगोंड़ा एवं क्योंटार से लगे धनगवां बीट के जंगल में ठहरा हुआ है जो रात होते ही जंगल से निकल कर ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर ग्रामीणों के खेत बड़ी एवं में लगे एवं रखें फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं इस हाथी के द्वारा भलुवान टोला,पडमनियाटोला,चौकी टोला,पडरिया निवासी रामेश्वर सिंह,चंगू सिंह,राम सिंह,संत कुमार,भूषण राठौर,चिंता राठौर,कमलेश आदि के खेत एवं बांडियो में लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया है,एक दंतैल बडा हाथी जो 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा को पार कर अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना तहसील एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा अंतर्गत धनगवां बीट के सरईहा एवं उसके आसपास के जंगल में ठहरा रहा है विगत 2 दिन से अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिन एवं रात के समय आमापानी,कोलारधार एवं आसपास की जंगलों में विचरण कर रहा है चार हाथियों का यह दल विगत दो दिनों से रात के समय जंगल के बाहर नहीं निकल रहे हैं वही एक अकेला आक्रामक गुस्से वाला दंतैल हाथी जो 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही के वन बीट शिवनी के ग्राम पंचायत पोंडी अंतर्गत डडिंया गांव के जंगल में एक 55 वर्षीय पुरूष जो जंगल के अंदर सुबह होने पर महुआ फल बीनने गया पर हमला कर मृत करने बाद दिनभर जंगल में व्यतीत कर देर रात गुजरनाला से सीमा पार कर अनूपपुर जिले के जैतहरी इलाके के धनगवां बीट के जंगल में एक दिन ठहरने बाद से निरंतर 29 दिनों से वर्तमान समय तक अनूपपुर वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील के ग्राम पंचायत खांड़ा,पोड़ी, बरबसपुर से होकर वर्तमान समय ग्राम पंचायत सोनमौहरी एवं सेंदुरी के बीच जंगल में दिन में जंगल में ठहरकर रात होते ही आहार की तलाश में ग्रामीण अंचलों में पहुंच रहा है इस आक्रामक हाथी के द्वारा 26 अप्रैल एवं 30 अप्रैल को दिन के समय एक महिला एवं एक युवती पर हमला कर मृत किया है तथा तीन अन्य लोगों राममनोज पाव,दीपक पाव एवं संतोष चर्मकार को घायल किया है यह हाथी विगत रात ग्राम पंचायत सोनमौहरी के वार्ड क्रमांक एक निवासी रामसहाय पिता दौलत सिंह के कच्चे घर में दो दिनों तक हमला कर घर के अंदर रखे विभिन्न तरह के अनाजों के साथ केला एवं गन्ना की फसल को आहार बनाया मानसिक रूप से विक्षिप्त 55 वर्षीय चमानाबाई पति स्व,कल्ली राठौर जो इधर-उधर घूम कर गुजर बसर करते हुए रात के समय रामसहाय सिंह के यहां कच्चे मकान के परछीनुमा कमरे में रहती है के कमरे में इस हाथी द्वारा सूढ़ से सूंघकर उसे बाल बाल बचाते हुए एक बोरी धान का कोढा निकाल कर खाया आंगन में फैलाया इस हाथी के द्वारा ग्राम छुलहा के रेल्वे स्टेशन के पास के निवासी राम सिंह गोंड एवं अन्य लोगों के खेतों में लगे विभिन्न तरह के फसलों को आहार बनाया है शनिवार की शाम यह हाथी दूसरे दिन जिला मुख्यालय अनूपपुर से 7 किलोमीटर दूर स्थित सोनमौहरी बीट के बांस प्लांटेशन के जंगल में ठहरकर आहार की तलाश में सेंदुरी से सोनमौहरी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बार-बार निकल कर विचरण करता रहा जिस दौरान पूरी रात में चार-पांच राहगीर जो मोटरसाइकिल से आवागमन कर रहे थे बाल बाल बचे।
अनूपपुर डीएफओ ,वन विभाग के एसडीओ , वन परिचित अधिकारी, अधिकारी अहिरगवां,वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल एवं वन विभाग के गश्ती दल, ग्रामीणों के सहयोग से स्वयं रात-रात भर जाग कर इस आकोर्षित एवं खतरनाक हाथी पर नाइट वीजन डोन’ कैमरे से हाथी पर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को अधिक से अधिक संख्या में गजराज दल एप से जोड़े जाने की अपील करते हुए ग्रामीणों को इस हाथी से दूर रहने,हाथी के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं करने,सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

More Stories
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*
कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी
कौशाम्बी3मई26*शिव मंदिर की साफ सफाई करने वाले को अराजक तत्व कर रहे परेशान*