March 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास27जून25*मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्जनों झुलसे,एक कि मौत।

रोहतास27जून25*मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्जनों झुलसे,एक कि मौत।

रोहतास27जून25*मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्जनों झुलसे,एक कि मौत।

*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*

रोहतास जिले के अकबरपुर गांव में मोहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे चांद जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान अचानक एक हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से एक नौजवान इस्माइल की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। करीब आधे दर्जन भर लोग झुलस गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच और चीख-पुकार मच गई स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अद्री देवी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की इलाज जारी है वहीं, फौरन घटना में घायल लोगो मिलने एसपी रोशन कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों से हाल-चाल पूछा और घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ की इसके बाद एसपी रोशन कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि घटना में घायल लोग फिलहाल अभी खतरे से बाहर हैं एक व्यक्ति की मौत हुई है और बाकी सभी घायल ठीक है खतरे से बाहर हैं।, अफवाहें भी बहुत फैलाई जा रही हैं उस पर ध्यान बिल्कुल ना दें, साथ ही सभी लोगों से अपील की है कि आप लोग शांति बनाए रखें,घटने की जांच की जाएगी।

वहीं घायल व्यक्ति अफजल अहमद के भाई चांद अहमद ने प्रशासन और बिजली ग्रिड के लोगों पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि रोहतास प्रशासन की नाकामी की वजह से आज एक युवक की जान चली गई जुलूस निकली मगर प्रशासन का एक भी आदमी मौजूद नहीं था और बिजली ग्रिड वाले को फोन करके बिजली काटने के लिए बोला गया था जिसके बावजूद बिजली नहीं काटी गई क्यों? बिजली चालू रखना किसी की साजिश तो नहीं? इस घटना के जो भी दोषी और जिम्मेवार हैं उन पर वरीय पदाधिकारी गण तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, साथ ही इस घटना मृत्यु और घायल हुए व्यक्ति को मुआवजा दे।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को घंटों तक जाम कर दिया। कहना है कि बिजली विभाग,और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। कई बार तार की मरम्मत और उसे ऊंचा करने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया।दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग जारी है लोगों का कहना है कि
घायलों को समुचित इलाज और मुआवजा मिले, और यथाशीघ्र
क्षेत्र में सभी जर्जर बिजली तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा प्रशासन और बिजली विभाग की घोर लापरवाही की एक और मिसाल बन गये जिससे लोगों में भारी रोष है। जानकारों का कहना है कि अभी घायलों को प्रशासन की ओर से इलाज होनी घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में प्रशासन एवं बिजली विभाग के ऊपर काफी आक्रोश देखा जा रहा है

Taza Khabar