रोहतास24अक्टूबर24*दीपावली पर ये सावधानियां रखें*
*दिवाली की सभी देशवासियों को शुभकामनाऐ उल्लास के साथ दीवाली मनाएं परन्तु सावधानी पूर्वक:-डॉ॰ शालिनी टंडन, व, डॉ० अनुराग टंडन*
*संवाददाता मोहम्मद इमरान अली न्यूज़ यूपी आजतक✍️*

१. अगर बच्चे पटाखे जला रहे हैं तो आप अवश्य ही साथ रहकर खुशियां मनाएं और उनपर नजर रखें।
२. छोटे बच्चों को बम, अनार ,जलेबी,राकेट इत्यादि न चलाने दें।आप स्वयं सावधानीपूर्वक चलायें।
३. सबसे अधिक जलने की घटनाएं अनार से होती हैं -हाथ में अनार लेकर कतई ना चलाये अनार जलाते वक्त उसके ऊपर चेहरा ना रखें। डंडे पर मोमबत्ती लगाकर दूर से जलाये। कभी कभी अनार फट भी जाते हैं। सबसे अधिक जलने की घटनायें अनार से ही होती हैं।
४ जल जाने पर तुरंत पानी डालें और देर तक डालते रहें। तुरंत ठंडा करने से जलने की गहराई कम हो जाती है और जलन भी कम होती है। फफोले पड़ना द्वितीय स्तर के कम गहरे जलने की निशानी है,जो कि अच्छा है। टूथपेस्ट स्याही इत्यादि ना लगायें ,कोई मलहम लगायें।
५. चेहरा या हाथ थोड़ा भी जलने पर डॉक्टर को दिखाएँ।
६. हाथ में लेकर बम कतई न बजाएं। बम के न फटने पर उसे हाथ में लेकर ना देखें। हाथ में फटने पर अत्यंत गंभीर चोट आती है।
७. जलेबी जलाकर नंगे पाँव उसके बगल में ना कूदें। जलेबी की चिंगारी से कपड़ों में आग लग सकती है। ढीले ढले सिंथेटिक कपडे पहन कर पटाखे ना जलाएं।
८. फुलझड़ी या रोशनी जलाकर उसे शरीर से दूर ही रखें ,दूसरों की तरफ ना दिखाएँ।
९. पालतू कुत्तों को शोर से दूर बाँध कर खाना दे दें। उसके पास ना जाए। उनका व्यवहार आक्रामक हो सकता है।
१०. बड़े बूढ़ों ,बीमार व्यक्तियों का ख्याल करें। ज्यादा शोर ना करें।
११. सांस की बीमारी पटाखों के धुएं से बढ़ जाती हैं। मरीज इनहेलर का स्तेमाल करे और धुएं से दूर रहें। आप धुआं ना करें।
१२. पटाखों से ध्वनि और वायु प्रदूषण होता है ,जो हानिकारक है। इसलिए जिम्मेदार व्यवहार करें।
१३. दिए और मोमबत्ती ऐसी जगह ना लगाएं जहाँ उनके गिरने पर आग लग जाए।
१४. बिजली की झालर के तार नंगे ना रखें ,लोहे की रेलिंग इत्यादि में करेंट आ सकता है।
सब मिलकर उल्लास के साथ इस खुशियों के त्यौहार को मनाएं। आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं।

More Stories
अयोध्या3मई26*भू माफिया ताज मोहम्मद के द्वारा 35 लोगों को बेची गई सरकारी भूमि का मामला ।
पंजाब3मई26*🔴न्यूयार्क निवासी कुक्कड़ दंपती ने समर्थ ओल्ड एज होम एवं उदभव आवास के निर्माण में दिया 6 लाख का सहयोग*
लखनऊ3मई26*विधानसभा चुनाव से पहले सपा का छोटे दलों पर फोकस, जिलावार गठबंधन के रास्ते भी तलाशेगी पार्टी