रोहतास 27 मार्च 26*आरपीएफ डेहरी ने लावारिस हालत में 85 लीटर देशी शराब किया बरामद*
_________________________________
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*
दिनांक-27.03.2026 को आरपीएफ डेहरी ऑन सोन के सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ राम साथ,आरक्षी विकास कुमार एवं आरक्षी मुन्ना राम गोंड सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन डेहरी में गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन डेहरी से पूरव किलोमीटर संख्या-554/23 के पास स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से करीब 05 मीटर दक्षिण में लावारिस हालत में 03 छूट के बोरों से कुल 425 अदद रायल झारखंड डिलक्स शराब, कुल-85 लीटर बरामद हुआ। जिसका,अनुमानित,कीमत-19,125 /–रूपये है, जिसे मौके की सभी आवश्यक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही वास्ते राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया ।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत