रोहतास 18 मार्च 26*पत्रकार सुशील कुमार की इफ्तार पार्टी में दिखी एकता और सौहार्द की मिसाल*
____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
अकोढ़ीगोला, दिनांक 18/3/26*अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत तेतराढ़ गांव स्थित अपने निजी आवास पर पत्रकार सुशील कुमार द्वारा रमजान के मुकद्दस महीने में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश करते हुए सभी समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मिलकर देश और समाज में शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए 🤲🏻दुआएं मांगीं। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य लोगों ने सुशील कुमार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।दावत-ए-इफ्तार के दौरान पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी लोगों ने मिलजुल कर रोजा खोला। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और भाईचारे से ओतप्रोत रहा।अंत में सुशील कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता को बढ़ावा मिलता। इसलिए सभी को चाहिए कि इस पाख महीने में ऐसे कार्यक्रम करने चाहिए और साथ ही गरीब असहाय लोगों की भी बढ़-चड़ कर मदद करनी चाहिए।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।