रीवा33अगस्त26*समान थाना रतहरा में 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामला फर्जी निकला, घर की अलमारी से ही बरामद हुए सभी जेवरात*
*18 अगस्त की रात सास-बहू के जेवर चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस, ताला न टूटने से गहराया संदेह, बयानों में अंतर से खुला राज*
रीवा। समान थाना क्षेत्र के रतहरा में हुई 15 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामला पूरी तरह से फर्जी निकला और पुलिस ने चोरी बताए गए सभी जेवरात घर की अलमारी से ही बरामद कर लिए हैं।
*बिना ताला टूटे चोरी पर गहराया संदेह*
घटना 18 अगस्त की रात की है। फरियादी ने पुलिस को रतहरा स्थित अपने नवनिर्मित मकान से सास और बहू के लाखों रुपये के जेवर चोरी होने की सूचना दी थी। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी आशीष मिश्रा जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को घर का कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं मिला, जिससे घटना पर संदेह गहरा गया।
*बयानों से खुला राज*
पुलिस ने जब परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, तो बयानों में काफी अंतर देखने को मिला। संदेह होने पर पुलिस ने फरियादी के पुराने निवास की तलाशी लेने का फैसला किया। बहू ने अलमारी खोलने को लेकर जब आनाकानी की गई, तो महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अलमारी की चाबी लेकर तलाशी ली गई। अलमारी खोलते ही चोरी बताए गए सभी जेवरात वहीं मिल गए।
*घर की अलमारी से ही बरामद हो गए जेवरात*
पुलिस के अनुसार बरामद जेवरात वही थे जिनकी चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक कारणों से चोरी की झूठी कहानी गढ़ी गई थी। पुलिस ने सभी जेवरात जप्त कर लिए हैं और मामले की जांच कर रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फर्जी शिकायत करने के मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*