रीवा3अगस्त26* अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट(कैप्सूल) एवं नशीली कफ सीरफ की घूम फिर कर बिक्री करने वाले 04 आरोपियो को किया गिरफ्तार*
सेमरिया, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट(कैप्सूल) एवं नशीली कफ सीरफ की घूम फिर कर बिक्री करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
थाना सेमरिया में पदस्थ उप निरी. लंकेश प्रसाद वर्मा को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कोलौरा गाँव के आंगे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले कलर की स्कूटी क्रमांक- MP17SA8292 से राज सिंह निवासी दुवारी, उमेश सिंह, अंकित सिंह दोनो निवासी कुशवार, पवन रावत निवासी वार्ड क्रमांक 14 कस्बा सेमरिया के भमरा से कुशवार जाने वाले मार्ग में भठिया में एकत्रित होकर नशीली दवाई बिक्री करने के लिए अलग-अलग स्थानो में जायेगे, यदि समय पर कार्यवाही की जायेगी तो निश्चित सफलता मिल सकती है जिसमें कार्यवाही करने हेतु 02 स्वतंत्र गवाहानो के साथ मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो 04 व्यक्ति पुलिस मौजूदगी को देखकर भागने लगे जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूंछा गया तो क्रमशः अपना नाम राज सिंह पिता रावेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दुवारी थाना चोरहटा जिला रीवा, उमेश सिंह पिता बद्री सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया जिला रीवा, अंकित सिंह पिता जयराम सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया जिला रीवा, पवन रावत पिता स्व.मुलईराम रावत उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.) का होना बताया जिनके आधिपत्य के नीले रंग के झोले की तलाशी ली गई तो झोले के अंदर से अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) एवं आँनरेक्स कफ सीरफ होना पाई गई जिसको रखने एवं बिक्री करने के संबंध में आरोपियो से वैद्य कागजात चाहे गये जो कोई कागजात नहीं होना बतायाे जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये संपूर्ण कार्यवाही की गई एवं आरोपियो के कब्जे से कुल 210 पत्ते में 1680 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) जिसकी कीमत 15,588 रुपये एवं 20 शीशी अवैध नशीली आँनरेक्स कफ सीरफ कीमती 8,000 रुपये को एवं घटना में प्रयुक्त काले कलर की स्कूटी क्रमांक- MP17SA8292 कीमती 80,000 रुपये को जप्त किया गया एवं आरोपीगण को गिरफ्तारी का समुचित कारण बताते हुये गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दी जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
*गिरफ्तार आरोपी*- राज सिंह पिता रावेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दुवारी थाना चोरहटा जिला रीवा,
उमेश सिंह पिता बद्री सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया जिला रीवा,
अंकित सिंह पिता जयराम सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया जिला रीवा,
पवन रावत पिता स्व.मुलईराम रावत उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा
*जप्त मशरूका*-
कुल 210 पत्ते में 1680 नग अवैध नशीली PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट(कैप्सूल) जिसकी कीमत 15,588 रुपये
कुल 20 शीशी अवैध नशीली आँनरेक्स कफ सीरफ कीमती 8,000 रुपये।
एक काले रंग की स्कूटी क्रमांक- MP17SA8292 कीमती 80,000 रुपये ।
*सराहनीय भूमिका*- उनि.लंकेश प्रसाद वर्मा, प्र.आर.हफीजुर्रहमान, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, आरक्षक जोगेन्द्र गौतम, आरक्षक विवेक सिंह

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*