रीवा29मार्च25*एक अप्रैल से बकाया मोटरयान कर में बढ़ जायेगी 10% पेनल्टी*
प्रदेश में वाहनो के बकाया मोटरयान कर पर 1 अप्रैल से 10 प्रतिशत बढ़ जाएगी पेनाल्टी , जिसके लिए परिवहन विभाग ने अवकाश के दिनों में भी परिवहन कार्यालयो को खुला रखा है।
ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2024 – 25 का अंतिम महीना होने के कारण राजस्व संग्रहण के उद्देश्य से अवकाश के दिनों में भी परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। वाहन स्वामी कार्यालय में आवेदन इस अवधि में दे सकते हैं तथा अपने वाहन का बकाया कर जमा कर सकते हैं अन्यथा 1 अप्रैल से बकाया कर वाले वाहनों पर 10% पेनाल्टी और बढ़ जाएगी। वाहन स्वामी बकाया कर को जमा कर सके इसलिए अवकाश के दिन,तारीख 29 एवं 30 मार्च को भी परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। वाहन स्वामी को असुविधा न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*