रीवा23अगस्त26*विश्वविद्यालय थाना नीम चौराहा में कार सवार युवकों पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया*
*इलाज करा कर कार से घर लौट रहे थे दो युवक, डिवाइडर से टकराई कार तो बोलेरो सवारों ने लाठी-डंडे से किया हमला, मरणासन्न हालत में पहुंचे थे युवक*
रीवा। इलाज करा कर कार से घर लौट रहे दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडे से इस तरह बौछार किया कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गये थे। घटना 21 अगस्त को विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत नीम चौराहा में हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये ना सिर्फ आरोपियों की पहचान किया, बल्कि तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार भी कर लिया है। जिन पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
*क्या है पूरा मामला?*
थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त को दीपक वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा 18 वर्ष निवासी पाण्डेन टोला ने मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने साथी राजेश दुबे का इलाज करा कर कार से घर जा रहा था। तभी उसकी कार अनियंत्रित होकर नीम चौराहा के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही बोलेरो कार से टकरा गई। महज इतनी बात में बोलेरो में सवार आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
*पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े आरोपी*
पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान किया और तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें कृष्णगोपाल उर्फ पीयूष सिंह पुत्र प्रभाति सिंह परिहार 21 वर्ष, लकी उर्फ शुभम सिंह परिहार पुत्र मंगलेश्वर सिंह एवं अर्पण सिंह बघेल पुत्र प्रदीप सिंह 24 वर्ष सभी निवासी माड़ी बैकुंठपुर शामिल है।
*हत्या के प्रयास का मामला दर्ज*
आरोपियों पर हत्या के प्रयास की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सरेआम इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।