August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी

रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी

रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी, मुख्यालय से जारी आदेश के बाद भी पोस्टिंग रीवा में ही यथावत रहेगी*

*लंबे समय बाद मिला प्रमोशन का लाभ, जारी सूची में अभिमन्यू पाठक, अजय श्रीवास्तव, रमेश जाटव समेत 8 अधिकारियों के नाम शामिल*

रीवा। आबकारी विभाग में पदस्थ अधिकारियों को लंबे समय बाद पदोन्नति का लाभ मिला है। मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार रीवा में सेवा दे रहे 8 उप निरीक्षकों को प्रमोट कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। हालांकि इनमें से ज्यादातर की पोस्टिंग पदोन्नति के बाद भी रीवा में ही रहेगी।

*आबकारी विभाग में लंबे समय बाद अधिकारियों की हुई पदोन्नति*
विभाग में लंबे समय से पदोन्नति लंबित थी। मुख्यालय स्तर से आदेश जारी होने के बाद रीवा संभाग और जिला में कार्यरत उप निरीक्षकों को सहायक जिला अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

*किसे कहां मिली पोस्टिंग?*
जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक अभिमन्यू पाठक को सहायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता रीवा संभाग, अजय श्रीवास्तव को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रीवा, रमेश कुमार जाटव को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रीवा, भगवानदास अहिरवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रीवा बनाया गया है। इसी तरह श्रद्धा सिंह परिहार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल, देवेन्द्र प्रपात सिंह को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रीवा, सुनील सिंह चंदेल को सहायक जिला आकारी अधिकारी विदेशी मदिरा भांडागार रीवा संभाग एवं हेमंत चोकसे को सहायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता रीवा बनाया गया है।

*रीवा में ही यथावत रहेगी सेवाएं*
पदोन्नति के बाद भी अधिकांश अधिकारियों की सेवाएं रीवा जिले और संभाग में ही यथावत रहेंगी। इससे विभागीय कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।