रीवा23अगस्त24*चोरों का अड्डा बना संजय गांधी अस्पताल, बच्चों का इलाज कराने आई महिला का पैसा चोरी*
रीवा। जिले का संजय गांधी अस्पताल चोरों का अड्डा बन चुका है। यहां आए दिन मरीज और मरीजों के परिजन चोरी की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन चोरी की घटनाओं को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।
आपको बता दे कि संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बच्चों का इलाज कराने आई महिला चोरी की घटना का शिकार हो गई। बताया गया कि पीड़ित महिला अस्पताल की ओपीडी में पर्ची कटा रही थी। तभी अज्ञात चोर ने उसके पास रखे ₹4000 पर कर दिए।
घटना की जानकारी होने के बाद महिला रोते बिलखते अस्पताल पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी दी हर बार की तरह इस बार भी चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ज्योति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह संजय गांधी अस्पताल में अपने बच्चों का इलाज कराने आई थी पीड़ित महिला ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में जब वह पर्ची कटा रही थी तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उसके पर्स में रखे 4000 रुपए पार कर दिए चोरी की इस घटना के बाद पीड़ित महिला को घर जाने को भी पैसे नहीं बचे थे इसके बाद वह रोती बिलखती पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी गुहार लगाई।

More Stories
भागलपुर20अगस्त26*सबौर थानान्तर्गत 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर20अगस्त26* दशकों से ₹500-700 के किराये पर 84 दुकानें, सरकारी राजस्व की समीक्षा पर उठे सवाल
मथुरा 20 अगस्त 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 405 ग्राम अवैध गांजा सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*