रीवा2जून2026*सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटी रीवा पुलिस: विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू,
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल होगा हाईटेक और दक्ष*
*
रीवा। आगामी सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए रीवा जिले में पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला में रीवा पुलिस बल, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं होमगार्ड जवानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक, शारीरिक एवं तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे सिंहस्थ मेले के दौरान किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का कुशलतापूर्वक सामना कर सकें।
रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत तथा रीवा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में संचालित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में शुरू किया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा निगरानी और आपदा प्रबंधन की चुनौती अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए पहले से तैयारी ही सफलता की कुंजी साबित होगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पीटी अभ्यास, योग एवं मेडिटेशन, सिंहस्थ का इतिहास और धार्मिक महत्व, भीड़ नियंत्रण की तकनीक, मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग और निगरानी प्रणाली, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जा रही है। इसके माध्यम से पुलिस बल को व्यवहारिक एवं रणनीतिक प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी दृष्टिकोण से प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रशिक्षित अधिकारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशिक्षक निरीक्षक उपा सिंह सोमवंशी तथा हेड कांस्टेबल हरिओम शुक्ला सहित अन्य अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस बल को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों, अनुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण स्वयं रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सिंहस्थ 2028 जैसे महाआयोजन के लिए पूरी गंभीरता, समर्पण एवं अनुशासन के साथ तैयार रहने का संदेश दिया।
*“सुरक्षित सिंहस्थ, सशक्त पुलिस” के संकल्प के साथ रीवा पुलिस की तैयारी तेज*
रीवा पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्पष्ट संकेत देता है कि सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहता। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को पहले से प्रशिक्षित कर एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार किया जा रहा है।

More Stories
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन