September 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा19अगस्त26*पड़ोखर गांव में रास्ते के अभाव में परेशान स्कूली बच्चे, कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई रास्ता बनाने की गुहार*

रीवा19अगस्त26*पड़ोखर गांव में रास्ते के अभाव में परेशान स्कूली बच्चे, कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई रास्ता बनाने की गुहार*

रीवा19अगस्त26*पड़ोखर गांव में रास्ते के अभाव में परेशान स्कूली बच्चे, कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई रास्ता बनाने की गुहार*

*बारिश में कीचड़-पानी से स्कूल पहुंचना मुश्किल, छात्रा खुशी साकेत ने बताई दिक्कत, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश*

रीवा। रीवा जिले के पड़ोखर गांव में रास्ते की समस्या स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। उचित रास्ता न होने के कारण बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से तंग आकर मंगलवार को बच्चे अपने परिजनों के साथ कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे और गांव के लिए पक्का रास्ता बनाने की मांग की।

*बारिश में बदतर हो जाती है स्थिति*
ग्रामीणों ने बताया कि गांव से स्कूल तक कोई सही रास्ता नहीं है। बारिश के दिनों में पूरे रास्ते पर कीचड़ और पानी भर जाता है। इस वजह से बच्चों को फिसलते-गिरते हुए स्कूल जाना पड़ता है। कई बार अभिभावकों को खुद बच्चों के साथ जाना पड़ता है। रास्ते की खराब हालत के चलते कई बार बच्चे समय पर क्लास भी नहीं पहुंच पाते।

*छात्रा ने सुनाई आपबीती*
जनसुनवाई में पहुंची छात्रा खुशी साकेत ने कलेक्टर के सामने अपनी परेशानी रखी। उसने कहा कि “गांव में रास्ता नहीं है। बारिश में कीचड़ और पानी भर जाता है तो स्कूल जाना बहुत मुश्किल हो जाता है। हम रोज गिरते-पड़ते जाते हैं। हमसे प्रशासन जल्द रास्ता बनवाएं।”

*सालों से टल रही समस्या*
परिजनों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। कई सालों से गांव के लोग रास्ते की मांग कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी वजह से बच्चे और परिजन मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ताकि प्रशासन इस बार गंभीरता से समाधान निकाले।

*कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश*
जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने ग्रामीणों की बात सुनी। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई बाधित होना गंभीर मामला है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने और जल्द रास्ते की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए रास्ते का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

*गांव वालों को भी मिलेगा फायदा*
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ता बनाया जाए। उनका कहना है कि रास्ता बनने से सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी। बारिश के समय मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है।

फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Taza Khabar