July 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा७ जुलाई २६*पुलिस का नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार, 10 करोड़ से ज्यादा की MD ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रीवा७ जुलाई २६*पुलिस का नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार, 10 करोड़ से ज्यादा की MD ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रीवा७ जुलाई २६*पुलिस का नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार, 10 करोड़ से ज्यादा की MD ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

 

रीवा। रीवा पुलिस ने नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की है। इस बड़ी सफलता के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
रीवा रेंज के आईजी गौरव सिंह राजपूत को मिली गोपनीय सूचना के बाद एसपी गुरकरन सिंह के निर्देशन में लालगांव थाना और गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सोनवर्षा गांव में दबिश दी। पुलिस की सटीक रणनीति के चलते तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला और दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इस नशीले पदार्थ की बड़ी खेप को नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाकर सप्लाई करने की तैयारी में थे।
पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस धंधे के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
रीवा जोन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Taza Khabar