रायबरेली21अगस्त2023**गेगासो गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग प्रधान व पुलिस की सतर्कता ने बचाई जान*
*गेगासों प्रधान व गेगासो पुलिस की मुस्तैदी से बच गई युवक की जान*
कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोय जी हां यह कहावत आज रायबरेली में सही साबित हुई जहां सरेनी कोतवाली क्षेत्र के है गेगासो गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया एक युवक गंगा पुल से गंगा नदी में कूद गया जैसे ही युवक गंगा नदी में छलांग लगाई लोगों में हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नाव दौड़ाकर गंगा की बीच धारा में समय रहते पहुंच गए और गंगा पुल से कूदे युवक को सुरक्षित बचा लिया दरअसल राम प्रकाश उम्र 45 वर्ष जो कि सरेनी थाना क्षेत्र के ही तखत खेड़ा गांव का रहने वाला था गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गेगासो गंगा घाट पहुंचा था अचानक राम प्रकाश पुल के ऊपर पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगा दी नशे में धुत रामप्रकाश गंगा की धारा में छटपटा रहा था तभी नाव में मौजूद गोताखोरों ने नाव को दौड़ाकर उसे पकड़ लिया नशे में धुत रामप्रकाश को गेगासों चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया और उसके बाद परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया गनीमत रही की समय रहते मौके पर मौजूद पुलिस और गोताखोरों ने सतर्कता दिखाते हुए गंगा नदी से सुरक्षित बचा लिया वरना जरा सी देर होती तो जान चली जाती ।
बाइट , देशराज यादव ग्राम प्रधान गेगासों रायबरेली प्रत्यक्ष दर्शी
*रिर्पोट राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*