रायबरेली19सितम्बर*अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी
महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खांडे खेड़ा मजरे उचौरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है गांव में हड़कंप मचा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण उम्र 35 वर्ष पुत्र हसबा रावत बीती रात अज्ञात कारणों से उसने फांसी लगा ली ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी विगत 10 दिनों से अपनी बड़ी बहन के यहां बहादुरपुर थाना बछरावां में रह रही थी। मृतक नशा शराब का लती था।मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे सात बच्चों को छोड़ गया। जिनमें चार लड़कियां और 3 लड़के है की बड़ी पुत्री की उम्र लगभग 12 वर्ष है। बाकी सभी छोटे है दबी जुबान लोगों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की या किसी ने मार के लटका दिया यह जांच का विषय है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आत्महत्या को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं सच क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*8 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों की पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस
महोबा 3 अक्टूबर 26*1894 में खुद का डाक टिकट जारी करने वाला ऐतिहासिक चरखारी डाकघर आज डिजिटल युग मे बदहाल,