रायबरेली18दिसम्बर24*तहसील सभागार में महिलाओं के हितार्थ एक विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य की अध्यक्षता में तहसील सभागार महराजगंज में “विधान से समाधान” महिलाओं के हितार्थ एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला एवं न्यायालय सत्र अधिवक्ता शैलजा सिंह व सुनीता सिंह अधिवक्ता जिला एवं सत्र न्यायालय रायबरेली के अलावा उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव, तहसीलदार महराजगंज ध्रुव नारायण यादव, खंड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा बहुएं, एनआरसीएम समेत पैराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित महिलाओं के अधिकार विषय पर जानकारी देते हुए जिला एवं न्यायालय सत्र रायबरेली की अधिवक्ता शैलजा सिंह ने महिलाओं के अधिकार विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे एसिड हमला, बलात्कार, अपहरण, किसी भी प्रकार का यौन हमला विषय पर बताया।
कार्यक्रम में मौजूद सुनीता सिंह अधिवक्ता जिला एवं सत्र न्यायालय रायबरेली ने महिलाओं को मानव तस्करी, दहेज उत्पीड़न, समान काम के लिए समान वेतन की जानकारी दी।
सचिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अनुपम शौर्य अपर जिला जज ने महिलाओं को जन सामान्य से संबंधित विभिन्न कानूनी जानकारी तथा महिलाओं से शिकायतों के समाधान में एनसीडब्ल्यू एवं नालसा की भूमिका और जागरूकता के बारे में बताया।
तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव द्वारा तहसील स्तर से जारी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से बताया गया।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*