रायबरेली18जनवरी25*उप जिलाधिकारी ने किसानों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड व विकलांगों को बांटे कंबल
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के किसानों व घर मालिकों को संपत्ति अधिकारों व ग्रामीणों को विकास की ओर ले जाने का जो काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, वह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा अब किसान अपने संपत्ति के अधिकारों की ओर अग्रसर होंगे ये बातें तहसील सभागार में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव व्यक्त कर रहे थे।
बता दें कि, सरकार द्वारा स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को दोपहर 1:00 बजे तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी सचिन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें स्वामित्व कार्ड योजना के तहत किसानों को संपत्ति अधिकारों की ओर एक कदम तथा ग्रामीणों को विकास की नई दिशा तय करने के लिए इस योजना का शुभारंभ 3 वर्ष पूर्व किया गया था जिसको अमली जामा पहनते हुए राजस्व के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचाया हैं, जिसके चलते आज तहसील क्षेत्र के 9 गांव से 82 लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया। तो वही 9 गांव के कन्हैयालाल पुत्र राम लौटन निवासी सोथी, महादेव पुत्र मंगली प्रसाद, शिवपाल, विन्दादेई बलाई मऊ, धिराजा बलाई मऊ, सुखई नहरिया, वीरेंद्र कुमार ओथी, जगदम्बा सिंह पाली, विश्राम पाली, बनवारी भटसरा, अब्दुल बारी भटसरा, सहित 82 लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया। तथा यह योजना 24 अप्रैल 2020 से लागू की गई थी जिसके चलते राजस्व कर्मियों द्वारा गांव का सर्वे कर एक-एक व्यक्ति की जांच पड़ताल कर घरौनी बनाने का काम किया गया था। जिसके चलते अब यह योजना धरातल पर उतर पाई है। जिसमें राजस्व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। तो वही तहसील परिसर में ही उपस्थित लगभग 40 विकलांगों को उप जिलाधिकारी सचिन यादव व तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने हाड कांपती ठंड में कंबल वितरण कर विकलांगों को ठंड से राहत दिलाई, तो वही अपने मातहत अधिकारियों से कंबल पाकर विकलांगों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सचिन यादव, तहसीलदार मंजुला मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, राजस्व निरीक्षक उमेश दीक्षित, राजस्व निरीक्षक आबिद अली, राजेश कुशवाहा, संतोष पटेल, विवेक सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनी, राजीव मिश्रा, अमित शुक्ला, रणविजय सिंह, विपिन मौर्या सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

More Stories
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम
लखनऊ ३० जून २६ * यूपी: प्रदेश में 30 जून से सक्रिय होगा मानसून
मथुरा 30 जून 26 कल विष्णु धाम कॉलोनी जिसमें संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मृत घोषित