July 8, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली16अगस्त24*महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कालेज में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया

रायबरेली16अगस्त24*महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कालेज में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया

रायबरेली16अगस्त24*महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कालेज में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया

महराजगंज रायबरेली। महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कालेज महराजगंज में 78वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभी ने सुमधुर ध्वनि में राष्ट्रगान गया। बच्चों ने फौजी बैंड बजाकर तथा झण्डे को सलामी दी गई। इसके बाद बच्चों को कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी के लिए रवाना किया। जिसमें प्रधानाचार्य आगे चलते हुए बच्चों अध्यापकों तथा कलेज के ट्रांसपोर्ट विभाग ने फौजी बैंड के साथ भारत माता तथा झंडे के सम्मान में नारे लगाते हुए महराजगंज में प्रभात फेरी निकाली। इस तरह की प्रभात फेरी देखकर सभी ने बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद सभी बच्चों ने कालेज आकर सांस्कृतिक प्रस्तुति कक्षावार दी। गणेश वंदना बच्चों के आजादी गीत तथा एक उच्च स्तर का छोटे बच्चों का कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें आवेग,यश, सिद्धांत, शिखा त्रिपाठी, भावेश, संस्कार, इरम फातिमा ने सस्वर पाठ किया। जिसमें वीर रस स्वतंत्रता से प्रेरित तथा अपना देश महान पर बच्चों ने उद्गार प्रस्तुत किया। नाटक में माध्यम से उरी नरसंहार सर्जिकल स्ट्राइक इंडियन आर्मी पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने मैं निकला गड्डी लेके, हम लोगों को समझ सको तो, ओ माई फेण्ड गणेशा, दिल है छोटा सा, देश मेरा रंगीला, कर हर मैदान फतह, देश है वीर जवानों का, आदि ग्रुप डांस प्रस्तुत किए। कक्षा 1 से 11 तक के बच्चों ने भाषण दिया। राम को देखकर श्री जनक नन्दनी पर प्रस्तुति को सभी ने खड़े होकर कर्तल ध्वनि से स्वागत किया। योगा- एरोबिक्स तथा ताइकाण्डो में प्रदर्शन द्वारा बच्चों ने स्वस्थ सम्बंधी संदेश दिया। कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने मां सीता देवी नेवाजगंज एवं मां मातादेई रानी का पुरवा के चरण पखार कर साल अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र देकर प्रतिष्ठित, मां स्मृति सम्मान, से सम्मानित करते हुए आंखों से आंसुओं की धारा बहती रही व साष्टांग दण्डवत् करते रहे। अंत में सभी सम्मानित आगंतुकों को उपस्थित होने के लिए प्रधानाचार्य ने धन्यवाद दिया। तथा सभी को अमृत महोत्सव हर घर तिरंगे की बधाई दी। भारत माता के जय के नारे के साथ सभी का सम्मान किया। समस्त कार्यक्रमों का संचालन बच्चों ने स्वयं प्रभावशाली ढंग से हिंदी एवं अंग्रेजी में किया।
इस अवसर पर नीरू, मंजू, ज्योति, शालिनी, साधना सिंह, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, गर्विता, फातिमा, पी,आर,ओ, राजीव मिश्रा, राजकिशोर, अमित, सुरेंद्र, रामविलास, अनिमेष, आलोक, रामजी, भगवान, गंगा, रामकेश, अयोध्या, सुमिरन, जगदीश तिवारी, राजेश, रामसेवक, सुशीला, सुनीता, सीमा आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.