रायबरेली15अगस्त*भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा जिसे देख गांव वाले देश भक्ति में डूबे*
*महराजगंज /रायबरेली* आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर ग्राम सभा पोखरनी में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम युवाओं द्वारा बड़े पैमाने पर मनाया गया। आपको बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी तेजभान सिंह की अगुवाई में सैकड़ों ग्राम वासियों व लोगों के साथ ग्राम सभा के पूरे गया बकस ,पूरे छिटनी ,पूरे भगन पूरे किर्ती गांव में युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देश भक्ति नारों से आसपास का माहौल देश भक्ति नारों से गुंजायमान हो गया। वही आसपास के लोगों ने काम धंधा छोड़कर तिरंगा यात्रा को देखने पहुंचे वही तेजभान सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न का माहौल है। और घर-घर तिरंगा लगाकर अपने राष्ट्र ध्वज का सम्मान किया जा रहा है। विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारे जनपद में हर घर व घर घर तिरंगा लगाया जा रहा है। यह झंडा सिर्फ झण्डा ही नहीं है। यह हमारी आन बान का प्रतीक है। उसको पाने के लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी इसकी रक्षा करना हम सब का परम कर्तव्य है। इस मौके पर वीरेंद्र मौर्य, अर्जुन मौर्या, सूरज श्रीवास्तव, करन मौर्य, राधेश्याम, शिवा श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, सज्जन लाल, सूरजभान, फूलचंद, विजय भान सिंह, आदि युवा उपस्थित रहे
More Stories
हल्द्वानी 6 अक्टूबर 26*🚩 पितृ दोष से मुक्ति का महामार्ग, सर्वपितृ अमावस्या और दत्तगुरु साधना- स्वामी प्रणवानंद योगी
कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*
महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ