रायबरेली10सितम्बर*ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी मंडल के पदाधिकारियों ने महराजगंज के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल कार्यसमिति, बूथ अध्यक्ष, बीएलए सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, बैठक में जो दिनांक 11/09/2021 को सायं 4 बजे वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बूथ विजय अभियान के अंतर्गत संबोधन होना है, उसकी रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं को बताई गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी, अवधेश मिश्रा, मंडल महामंत्री रामप्रकाश गौतम, सत्य प्रकाश वर्मा, अरविंद सिंह, हनुमंत लाल शुक्ला, अशोक वर्मा, विकास मिश्रा, राम प्रताप रावत, शिव शंकर शुक्ला, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, अतुल पांडेय, शिवम मिश्रा, विकास लोधी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला
कानपुर नगर5मई26*तीन मासूम लापता: परिवार की पुकार“बच्चों को सुरक्षित लौटाने में समाज आगे आए
भागलपुर5मई2026*जिले का स्थापना दिवस पर,दीपोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन,