रायबरेली05दिसम्बर24*गेहूं की बुवाई करते समय ट्रैक्टर में लगी आग और टैक्टर जलकर हुआ खाक
महराजगंज/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव के नजदीक खेत की जुताई कर रहे जानडियर ट्रैक्टर में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन गया और जलकर खाक हो गया। तो वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कोतवाली पुलिस तथा 112 पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग ने ट्रैक्टर को अपने आगोश में लेकर खाक कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव निवासी अशोक कुमार मौर्या का खेत अतरेहटा गांव के नजदीक रोड पर स्थित तालाब के बगल में है जिसकी जुताई शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी रूद्र नगर वार्ड नंबर 6 नगर पंचायत महराजगंज कर रहा था तथा गेहूं की बुवाई सुपर सीडर द्वारा जानडियर ट्रैक्टर से की जा रही थी, कि अचानक दोपहर 3:30 बजे शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर जलने लगा,जैसे ही ट्रैक्टर ड्राइवर व मालिक तथा खेत मालिक को जानकारी हुई वैसे ही अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया तथा उपस्थित लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से भरसक प्रयास किया गया लेकिन तब तक टैक्टर जलकर खाक हो गया था वही ट्रैक्टर मलिक मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अभी नया ट्रैक्टर जॉन डियर को लिए हुए एक माह भी नहीं हुआ और शार्ट सर्किट से जुताई करते समय अचानक आग लग गई जिससे आग टंकी में पहुंच गई और आग ने ट्रैक्टर को अपने आगोश में ले लिया तथा ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,