रायबरेली 27 अगस्त *धरातल पर कार्य हुआ नहीं और भुगतान की तैयारी
महराजगंज रायबरेली।। विकासखंड क्षेत्र के पूरे अचली गांव में ग्राम प्रधान व पंचायत मंत्री की खाऊ कमाऊ नीति के आगे जिला अधिकारी का आदेश भी बौना साबित हो रहा है, जिसके चलते ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला हुआ व धन का बंदरबांट किया जा रहा है, बताते चलें कि महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के पूरे अचली गांव में विकास कार्यों में हुई धांधली को लेकर ग्राम पंचायत के नन्हई मौर्य व रामचंद्र ने खंड विकास अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है, कि ग्राम प्रधान कलावती द्वारा ग्राम पंचायत पूरे अचली माइनर से नाला पुलिया तक गूल की खुदाई नहीं कराई गई प्राथमिक विद्यालय पूरे अचली से नाला पुलिया तक खुदाई नहीं कराई तथा सड़क के किनारे खुदी खंती को नाला बताकर मनरेगा द्वारा 157.400 का स्टीमेट बनाकर धन के बंदरबांट के लिए ग्राम प्रधान व पंचायत मंत्री द्वारा खेल किया जा रहा है, वहीं विदित हो की पूर्व में हुए विकास कार्यों में धन के बंदरबांट व भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी जिसमें डीएम द्वारा 3 सदस्य टीम गठित कर जांच करा कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई थी जिस पर भी अभी तक न जांच पूरी की गई और ना ही कोई कार्रवाई की गई जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं मामले में खंड विकास अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है, मामले की जांच करवाई जाएगी।

More Stories
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️
नई दिल्ली *यूपीआजतकन्यूज चैनल पर शुक्रवार, 01 मई 2026 के मुख्य समाचार*