रायबरेली 25 मार्च *महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंण्ड्री कालेज में बच्चों का सत्र 2021-22 का परीक्षा फल वितरण एवं मेधावी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को किया गया सम्मानित
महराजगंज रायबरेली। महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंण्ड्री कालेज में बच्चों का सत्र 2021-22 का परीक्षा फल वितरण एवं मेधावी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया सर्व प्रथम कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह एवं अमतंत्रित जगदेव शुक्ला तथा प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण किया प्रधानाचार्य तथा कालेज के पीआरओ राजीव मिश्रा ने मैनेजर तथा गण मान्य व्यक्तियों का पुष्प हार पहना कर किया बच्चों ने शास्त्रीय संगीतमय गणेश वंदना की भव्य प्रस्तुति की वेलकम सांग में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वेलकम बनाकर प्रत्येक लेटर के विषय में बताया बच्चों को उनके प्रथम रैंक द्वितीय रैंक तृतीय रैंक एक्टिविटी प्रोजेक्ट तथा आनेस्टी एवार्ड दिए गए बच्चों ने योग एरोबिक्स कजरी लोकगीत तथा पर्यावरण को बचाने वाला उत्कृष्ट नाटक किया सभी ने बच्चों को प्रदर्शन की जोरदार करतल दो उनसे सराहना की जल ही जीवन है तथा किताबों के महत्व पर सारगर्भित अंग्रेजी भाषण दिया मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह तथा मुख्य अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया प्रधानाचार्य ने कहा कि मंजिल कितनी भी ऊंची क्यों ना हो रास्ते हमेशा पैरों के नीचे से ही जाते हैं, आगे कहा कि विद्यार्थी देश के भावी कर्णधार है देश का भविष्य उनकी मूल्यपरक शिक्षा पर निर्भर करता है, प्रत्येक देश को अपने विद्यार्थियों पर गर्व होता है, विद्यार्थी देश की शक्ति और धन हैं,जिस देश के विद्यार्थी सजन साहसी सदाचारी एवं सेवाभावी होते हैं, निश्चित ही वह देश महान है, देश का भार भविष्य में निकेतन कंधों पर आने वाला और इनका निर्माता अध्यापक होता है।

More Stories
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*