*गरीब के घर में पैदा जरुर हुआ हूँ पर बछरावां का कोई आदमी भूखा नहीं सोएगा – सुशील पासी*
महराजगंज रायबरेली
नेता नहीं बेटा बनकर आया हूँ
सुशील पासी ने लोधई खेडा, उचौरी, असहन जगतपुर, भैरमपुर, हंसवा ,जींगो आदि गांवों में जनसंपर्क कर किया जीत का आगाज
कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी ने कहा कि मैं अपना बचपन, अपनी जवानी सब बछरावां की जनता को समर्पित कर दी है। अगर बारी बारी सबको मौका मिला तो बछरावां की जनता इस बार मेरे साथ भी न्याय करेगी, और मुझे भी मौका देगी। बछरावां की जनता इतनी दयावान है की बाहर के व्यक्ति को भी विधायक बना देती है तो मै तो घर का हूँ। मैंने आज तक किसी भी समाज व्यक्ति का अहित नहीं किया।
इन 22 सालो में मुझे बदनाम किया गया मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया और मेरे खिलाफ षड़यंत्र किये गए पर ये बछरावां की जनता का प्यार है की मैं अब भी चुनाव लड़ रहा हूँ आपकी सेवा में लगा हु।
कुछ लोग सुशील पासी को इसलिए हराने में लगे है क्यूंकि सुशील ठेकेदारों के सहारे नहीं रहता सीधा जनता से जाकर मिलता है। लोगो की मदद करने के लिए मैंने नंगे पैर जाकर बछरावां की जनता की सेवा की है।
अगर मैं विधायक बना तो ऐसा कार्यालय खोलूँगा जो 24 घंटे खुलेगा और जनता जनार्दन कभी भी आकर अपनी समस्या बताएगी तो उसका निवारण किया जायेगा चाहे सरकारी कार्यालय से काम हो य न हो पर सुशील के कार्यालय में सबके काम होंगे।
एक तरफ वोटो के ठेकेदार है दूसरी तरफ जनता सुशील पासी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है सुशील पासी 22 सालो से 385 बूथ में जा जाकर लोगो से मिल रहे है उनके काम कर रहा हूँ और दूसरी और ऐसे लोग है जो 85 बूथ तक भी नहीं पहुँच पा रहे है। उन्हें अगर किसी दुसरे गाँव में भी जाना है तो अपने साथ गाँव बताने के लिए आदमी लेकर चलने पड़ते है ऐसे प्रत्याशी किस तरह से जनता का विकास करेंगे किस तरह बछरावां का विकास करेंगे इस बार जनता घरेलु प्रत्याशी को मौका देगी और सुशील पासी को चुनेगी
इस बार मैं नहीं जनता बोल रही है की सबको देखा बार बार सुशील पासी अबकी बार उक्त उद्गार कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी ने जनसंपर्क के दौरान संवाददाता से व्यक्त किए। इस मौके पर भारी तादाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।