रायगढ़20सितम्बर23*Axis Bank में दिनदहाड़े 7 करोड़ की लूट, ग्राहक बनकर आए थे लुटेरे, मैनेजर को किया घायल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ी बैंक डकैती की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में घुसकर 7 करोड़ की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने बैंक मैनेजर को भी चाकू के हमले से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 6 से 8 बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुसे थे। आरोपी कार से आए थे । आरोपियों ने बैंक में घुसकर 7 करोड़ की लूट की और मैनेजर पर चाकू से हमला कर भाग गए। बैंक का सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने हर तरफ नाकेबंदी कर दी है। पुलिस बैंक और आस पास की CCTV फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बैंक में लूट करने वाले आरोपियों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा▪️
More Stories
पूर्णिया 26 सितंबर 26*SSP डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई: पूर्णिया में हथियार तस्करों के अड्डे पर छापा,2 गिरफ्तार*
पूर्णियां बिहार26सितंबर2026* टीबी मरीजों के लिए फरिश्ता बनी सरकार, निक्षय मित्र योजना के तहत 27 मरीजों को मिला पोषण का सहारा
पूर्णिया बिहार 26 सितंबर2026*पूर्णिया में शराब माफियाओं पर मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार,