राजगढ़27सितम्बर*रायपुरिया एवं निम्न ग्राम में जाकर ग्रामीणों को किया संबोधित सुनी ग्रामीणों की समस्या।*
*विधायक रामचंद्र दांगी ने जनसंपर्क यात्रा के दौरान देर रात्रि सुठालिया के अंतर्गत आने वाले रायपुरिया एवं निम्न ग्राम में जाकर ग्रामीणों को किया संबोधित सुनी ग्रामीणों की समस्या।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार।*
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकार किसी की भी हो परंतु ग्रामीणों की समस्या का निराकरण खत्म लेने का नाम ही नहीं लेता है, ऐसा ही कुछ नजारा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले सुठालिया ग्राम के ग्रामीणों ने अपनी समस्या को विधायक रामचंद्र दांगी के सामने रखा। और बताया कि ग्रामीण निम्न समस्याओं से परेशान हैं जैसे सड़कों का खराब होना, जगह-जगह कीचड़ मचना, फसलों का नुकसान होना, डीपी खराब पड़ी है रात रात भर लाइट कटौती होना, पेंशन से वंचित होना, गरीबी रेखा के कूपन से वंचित होना, प्रधानमंत्री आवास की राशि से वंचित होना। एवं अन्य प्रकार की समस्याओं को क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र दांगी के सामने रखा वहीं विधायक ने बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा पत्र लिखकर आपकी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कराया जाएगा आप निश्चिंत रहिए आपकी समस्या का निराकरण जल्द ही होने वाला है, जनसंपर्क यात्रा ग्राम दंड से प्रारंभ हुई जो बसखो, खुचनी, कानेड़, पिपलिया , खनोटा, रायपुरिया पहुंची जहां देर रात, कांग्रेश के युवा नेता सेक्टर प्रभारी जगदीश सिंह खींची ने स्वागत करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करवाने की मांग की उनके साथ ग्राम के ठाकुर साहब महेंद्र सिंह जी, ठाकुर साहब रघुवीर सिंह जी, रघुनाथ सिंह जी, लक्ष्मी नारायण लोधी, पहलवान सिंह भाटी, बंटी बना, भीम सिंह चंद्रावत, पंकज बना, दिलीप सोंधिया, रवि गुरुजी, किशन सिंह भाटी, मोहन लोधी, रातू लोधी, जगदीश लोधी, गोलू सिंह तोमर, धर्मेंद्र लोधी एम साईं बाबा लोधी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*
नई दिल्ली24जुलाई26*पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है।
नई दिल्ली24जुलाई26*छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के 6 बड़े कदम, कल से आज तक हुए अहम फैसले