राजगढ़19मई*जीरापुर की घटना के मद्देनजर*
*06 लायसेंसधारियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित*
*कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की कार्रवाई*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्ष दीक्षित द्वारा गत दिवस जीरापुर में हुए विवाद को दृष्टिगत रखते हुए जीरापुर के अंतर्गत आने वाले 06 लायसेंसधारियों के लायसेंस निलंबित किए गए है। उन्होंने जीरापुर में माताजी मोहल्ले में एक बारात को मस्जिद के सामने से निकलने की बात को लेकर शस्त्र लायसेंसियों के परिजनों द्वारा बारात में शामिल लोगो पर पत्थर फेंके तथा कस्बा की कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों द्वारा भविष्य में कस्बे जीरापुर की शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लोक सुरक्षा के हित में आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 (3) के अंतर्गत यह कार्रवाई की है।
निलंबित किए गए शस्त्र लायसेंसधारियों में जीरापुर के शहिद पिता लतीफ, शहिद पिता लतीफ, रईस खा पिता लतीफ, सनाउल्ला पिता शरीफउल्ला तथा मजीतुल्ला पिता अजीतुल्ला शामिल है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दीक्षित को पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जीरापुर में हुई घटना के मद्देनजर के प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर 2026*लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी,