राजगढ़16नवम्बर*संगठन और संघर्ष की एक बुलंद आवाज बिरसा।
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
भारत को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता आंदोलन में कई महान नायक पैदा हुए,, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपनी कुरबानी दी। ऐसे महान नायकों में बिरसा मुंडा भी शामिल है। जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत का बिना डरे खुलकर डटकर सामना किया। बिरसा ने अपनी बुलंद आवाज से हजारों जनजातीय लोगों को इकट्ठा किया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा बिरसा मुंडा नाम उस जीती जागती मिसाल का उदाहरण है जिसने तमाम सुविधाओं के अभाव में कठिन से कठिन परिस्थिति में ब्रिटिश हुकूमत की तानाशाही को अस्वीकार कर उनके खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका और अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। बिरसा मुंडा ने बिहार और झारखंड के विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। आज उनको याद करते हुए ,तमाम राजनीतिक दल के नेता ,एवं समाज के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें याद किया और फूलों की एक लड़ी में बांध कर अपने कर्तव्य को साझा कर कर सम्मान सुरुप याद किया।
More Stories
देवनहल्ली15जुलाई25*देवनहल्ली संघर्ष में जीत के ऐतिहासिक दिन पर संयुक्त घोषणा*
लखनऊ15जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली15जुलाई25*SKM ने कर्नाटक सरकार को मजबूर करने के लिए देवनहल्ली किसानों की सफलता को बधाई दी।