राजगढ़13दिसम्बर*पुलिस टीम, चाइल्ड लाइन एवं महिला बाल विकास विभाग के प्रयास रहे सफल।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
दिनांक 12.12.21 को भोजपुर थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि दो नाबालिक बच्ची की शादी ग्राम पीपल्दी में की जा रही है उक्त सूचना के संबंध में जिले के चाइल्डलाइन प्रभारी मनीष दांगी व महिला बाल विकास अधिकारी के द्वारा बताया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिला राजगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराया गया जिन्होंने तत्काल इसमें कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस खिलचीपुर के मार्गदर्शन में निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर थाना प्रभारी थाना भोजपुर अपनी टीम व चाइल्डलाइन के अधिकारी, महिला बाल विकास के अधिकारियों के साथ ग्राम पीपल्दी पहुंचे नाबालिक बच्चियों के परिजनों से चर्चा की उनको बाल विवाह के दुष्परिणाम व भविष्य में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया उनकी काउंसलिंग की और समझाइश उपरांत नाबालिक बच्चियों के बाल विवाह को सफलतापूर्वक रोका गया पीपल्दी गांव के सरपंच और अन्य गणमान्य लोगों ने पुलिस की इस कार्य में सहायता की वह सभी ने एकजुट होकर भविष्य में किसी भी नाबालिक बच्चा बच्ची की शादी नहीं करने का संकल्प लिया।
राजगढ़ पुलिस, चाइल्डलाइन और महिला बाल विकास के अथक प्रयासों से दो नाबालिक बच्ची का भविष्य अंधकारमय होने से बच गया पुलिस की इस कार्रवाई से ग्राम व आसपास के क्षेत्र में पुलिस के प्रति बहुत ही सकारात्मक संदेश गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर2026 पूर्णिया में खेलों के महाकुंभ का आगाज़, 2000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम*
मुजफ्फरनगर28 सितंबर 26*ताऊ की तेरहवीं के दिन भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मथुरा 28 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी के 02 जेन्टस पर्स व 01 अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया गया ।*