July 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

राँची २ जुलाई २६*पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से चार लोगों की मौत के बाद राज्य में स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है।

झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से चार लोगों की मौत के बाद राज्य में स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। सरकार ने रक्‍त-संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी उपायुक्तों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने संकटग्रस्त क्षेत्रों में बुखार का सर्वेक्षण, मलेरिया की त्वरित जांच, गंभीर मरीजों को तुरंत अस्‍पताल में भर्ती करने और मरीजों के समय पर इलाज के निर्देश दिए हैं।

अत्‍यधिक जोखिम वाले गांवों में स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को त्‍वरित जांच परीक्षण-कि‍ट और मलेरिया-रोधी दवाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। साथ ही, मच्‍छर मारने वाली दवाई का छिड़काव भी किया जाएगा। मलेरिया को रोकने के लिए जन-जागरण अभियान भी शुरू किए गए हैं।

Taza Khabar