मौसम अपडेट-नई दिल्ली9जून26*मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है।
मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। 11 जून से सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उत्तर व पूर्वी भारत में बनने वाले दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के संयुक्त प्रभाव से देश के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
11 और 12 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी वर्षा की शुरुआत हो सकती है।
इस बीच मानसून महाराष्ट्र में और आगे बढ़ चुका है तथा जल्द ही मुंबई पहुंचने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमी तट पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 12 जून से देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

More Stories
लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर18अगस्त26*विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधायक मुरारी पासवान ने लिया संज्ञान,